/newsnation/media/media_files/2025/03/03/T7dnefbM7EnETW4Kn5sX.jpg)
सोने-चांदी की कीमतों में भारी उछाल Photograph: (Freepik)
Gold Price Today: नए साल में भी सर्राफा बाजार में उछाल जारी है. अमेरिका के वेनेजुएला में सैन्य कार्रवाई के चलते सोने और चांदी की कीमतों में अभी और तेजी आने की संभावना है. जिसका असर आज यानी सोमवार (5 जनवरी) को भी देखने को मिल रहा है. सोमवार को भारतीय सर्राफा बाजार ग्रीन जोन में ओपन हुआ और उसके बाद सोने और चांदी की कीमतों में जबरदस्त तेजी देखने को मिली.
फिलहाल सोने की कीमत 1380 रुपये के उछाल के साथ, जबकि चांदी 5950 रुपये की तेजी के साथ कारोबार कर रही है. इसके बाद 22 कैरेट सोने की कीमत 126,106 रुपये प्रति 10 ग्राम तो 24 कैरेट गोल्ड का भाव 137,570 रुपये प्रति दस ग्राम पर पहुंच गया है. वहीं चांदी का भाव 242,770 रुपये प्रति किग्रा पर कारोबार कर रहा है.
मल्टी कमोडिटी पर सोने-चांदी की कीमत
उधर भारतीय बाजार के मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर सोने की कीमत 1,371 रुपये यानी 1.01 प्रतिशत उछाल के साथ 137,132 रुपये प्रति 10 ग्राम पर ट्रेड कर रही है, जबकि चांदी का भाव यहां 6,222 रुपये यानी 2.63 प्रतिशत उछाल के साथ 242,538 रुपये प्रति किग्रा पर पहुंच गया है.
यूएस कॉमेक्स पर भी जबरदस्त तेजी
वहीं विदेशी बाजार यानी यूएस कॉमेक्स पर भी सोने और चांदी की कीमतों में आज भारी उछाल देखने को मिल रहा है. यहां सोने की कीमत 82.80 डॉलर यानी 1.91 प्रतिशत प्रति औंस के उछाल के बाद 4,412.40 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड कर रही हैं. जबकि चांदी का भाव यहां 4.02 डॉलर यानी 5.66 प्रतिशत उछाल के साथ 75.04 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गया है.
देश के प्रमुख शहरों में सोने-चांदी का भाव
| शहर | 22 कैरेट सोना (₹/10 ग्राम) | 24 कैरेट सोना (₹/10 ग्राम) | चांदी (₹/किग्रा) |
|---|---|---|---|
| दिल्ली | 125,785 | 137,220 | 242,120 |
| मुंबई | 125,987 | 137,440 | 242,590 |
| कोलकाता | 125,822 | 137,260 | 242,270 |
| चेन्नई | 126,353 | 137,840 | 243,300 |
| नोएडा | 126,014 | 137,470 | 242,650 |
| गाजियाबाद | 126,014 | 137,470 | 242,650 |
| गुरुग्राम | 125,950 | 137,400 | 242,520 |
| मेरठ | 126,014 | 137,470 | 242,650 |
| लखनऊ | 126,014 | 137,470 | 242,650 |
| जयपुर | 125,968 | 137,420 | 242,560 |
| भोपाल | 126,115 | 137,580 | 242,850 |
| पटना | 125,913 | 137,360 | 242,460 |
| चंडीगढ़ | 125,987 | 137,440 | 242,590 |
| अहमदाबाद | 126,161 | 137,630 | 243,260 |
| पुणे | 125,996 | 137,450 | 242,930 |
ये भी पढ़ें: Petrol Diesel Price Today: पेट्रोल-डीजल की ताजा कीमतें जारी, जानें आज आपके शहर में क्या हैं तेल के दाम
/newsnation/media/agency_attachments/logo-webp.webp)
Follow Us