/newsnation/media/media_files/2025/10/01/pakistan-govt-raised-petrol-price-upto-4-rupees-2025-10-01-14-40-43.png)
पेट्रोल-डीजल की ताजा कीमतें जारी Photograph: (Freepik)
Petrol Diesel Price Today: वैश्विक बाजार में क्रूड की कीमतों में पिछले कुछ दिनों से लगातार गिरावट देखने को मिल रही है. हालांकि आज यानी सोमवार (5 जनवरी) को अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल के दामों में मिला जुला असर देखने को मिल रहा है. इस दौरान डब्ल्यूटीआई क्रूड के दाम में मामूली गिरावट तो ब्रेंट क्रूड के भाव में मामूली उछाल दर्ज किया गया है. सोमवार को ग्लोबल मार्केट में डब्ल्यूटीआई क्रूड का भाव 0.04 डॉलर यानी 0.07 फिसदी की गिरावट के साथ 57.28 डॉलर प्रति बैरल पर आ गया. जबकि ब्रेंट क्रूड का भाव 0.03 डॉलर यानी 0.05 फीसदी उछाल के साथ 60.78 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया है.
तेल कंपनियां हर दिन जारी करती हैं पेट्रोल-डीजल के दाम
बता दें कि भारत की तेल विपरण कंपनियां हर दिन वैश्विक बाजार में क्रूड की कीमतों की समीक्षा करती हैं उसके बाद हर दिन पेट्रोल और डीजल की कीमतें तय की जाती है. तेल कंपनियां रोजाना सुबह 6 बजे पेट्रोल और डीजल की नई कीमतें जारी करती हैं जो उसी समय से देशभर में लागू हो जाती है. लंबे समय से देश में पेट्रोल-डीजल की कीमतों में बड़ा बदलाव देखने को नहीं मिला है.
देश के चारों प्रमुख महानगरों में पेट्रोल-डीजल की कीमत
| शहर | पेट्रोल (₹/प्रति लीटर) | डीजल (₹/प्रति लीटर) |
|---|---|---|
| दिल्ली | 94.70 | 87.67 |
| मुंबई | 103.54 | 90.03 |
| कोलकाता | 105.41 | 92.02 |
| चेन्नई | 101.06 | 92.03 |
अन्य शहरों में ईंधन का भाव
| शहर | पेट्रोल (₹/प्रति लीटर) | डीजल (₹/प्रति लीटर) |
|---|---|---|
| गुरुग्राम | 95.50 | 87.97 |
| नोएडा | 95.12 | 88.29 |
| पटना | 105.23 | 91.49 |
| लखनऊ | 94.73 | 87.86 |
| बेंगलुरू | 102.92 | 90.99 |
| जयपुर | 104.62 | 90.12 |
| भुवनेश्वर | 101.11 | 92.69 |
| तिरुवनंतपुरम | 107.48 | 96.48 |
| चंडीगढ़ | 94.30 | 82.45 |
| मेरठ | 94.47 | 87.54 |
| आगरा | 94.41 | 87.44 |
| बरेली | 95.11 | 88.28 |
| वाराणसी | 95.55 | 88.72 |
| भोपाल | 106.52 | 91.89 |
| अहमदाबाद | 94.49 | 90.17 |
| पुणे | 103.94 | 90.47 |
| नासिक | 104.74 | 91.25 |
| मुरादाबाद | 94.89 | 88.03 |
ये भी पढ़ें: Gold Price Today: सालभर में 75 प्रतिशत महंगा हुआ सोना, 165 फीसदी चढ़े चांदी के दाम, अब ये हैं कीमत
/newsnation/media/agency_attachments/logo-webp.webp)
Follow Us