Gold-Silver Price Today: सोने-चांदी फिर होने लगा महंगा, जानें आज कितने बढ़े दाम; ये है प्रमुख शहरों में भाव

Gold-Silver Price Today: सोने-चांदी की कीमतों में लगातार उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है. इस बीच बुधवार को दोनों धातुओं की कीमतों में एक बार फिर से तेजी देखने को मिली.

Gold-Silver Price Today: सोने-चांदी की कीमतों में लगातार उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है. इस बीच बुधवार को दोनों धातुओं की कीमतों में एक बार फिर से तेजी देखने को मिली.

author-image
Suhel Khan
New Update
Gold Price Today 11 February 2026

आज भी महंगा हुआ सोना और चांदी Photograph: (Freepik)

Gold-Silver Price Today: भारत समेत दुनियाभर के सर्राफा बाजारों में इनदिनों जबरदस्त उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है. इस बीच आज यानी बुधवार को एक बार फिर से सोने और चांदी कीमतों में उछाल देखने को मिल रहा है. फिलहाल सोना 1240 रुपये की तेजी के साथ कारोबार कर रहा है तो वहीं चांदी का भाव 7160 रुपये के उछाल के साथ ट्रेड कर रहा है. इसके बाद 22 कैरेट शुद्धता वाला सोना 144,870 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया है. जबकि 24 कैरेट गोल्ड का भाव 158,040 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया है. वहीं चांदी की कीमत 260,450 रुपये प्रति किग्रा हो गई है.

Advertisment

MCX पर सोने-चांदी का भाव

उधर मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (एमसीएक्स) पर भी सोने और चांदी की कीमतों में जबरदस्त तेजी देखने को मिल रही है. यहां फिलहाल सोना 979 रुपये यानी 0.62 प्रतिशत उछाल के साथ 157,782 रुपये प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा है. जबकि चांदी की कीमत यहां 6,889 रुपये यानी 2.73 प्रतिशत तेजी के साथ 259,437 रुपये प्रति किग्रा पर ट्रेड कर रही है. उधर विदेशी बाजार यानी यूएस कॉमेक्स पर सोना 49.50 डॉलर यानी 0.98 प्रतिशत उछाल के साथ 5,080.50 डॉलर प्रति औंस हो गया है. जबकि चांदी का भाव 2.03 डॉलर यानी 2.53 प्रतिशत तेजी के साथ 82.42 डॉलर प्रति औंस हो गया है.

देश के प्रमुख शहरों में सोने-चांदी की कीमत

शहर22 कैरेट सोना (₹/10 ग्राम)24 कैरेट सोना (₹/10 ग्राम)चांदी (₹/किग्रा)
दिल्ली144,467157,600259,540
मुंबई144,714157,870259,990
कोलकाता144,522157,660259,640
चेन्नई145,136158,330260,740
गुरुग्राम144,678157,830259,920
नोएडा144,751157,910260,050
गाजियाबाद144,751157,910260,050
देहरादून144,687157,840260,120
चंडीगढ़144,723157,880260,260
लखनऊ144,751157,910260,050
पटना144,659157,810260,210
प्रयागराज144,751157,910260,050
बरेली144,760157,920260,320
जयपुर144,733157,890259,940
अहमदाबाद144,943158,120260,320
रांची144,760157,920260,320
रायपुर144,659157,810259,880
बेंगलुरू144,833158,000260,190
हैदराबाद144,989158,170260,380
पुणे144,760157,920259,970
नासिक144,714157,870259,990

ये भी पढ़ें: Petrol Diesel Price Today: पेट्रोल-डीजल की ताजा कीमतें जारी, जानें तेल के दाम में आज क्या हुआ बदलाव?

Gold Silver Price Today
Advertisment