Petrol Diesel Price Today: पेट्रोल-डीजल की ताजा कीमतें जारी, जानें तेल के दाम में आज क्या हुआ बदलाव?

Petrol Diesel Price Today: ग्लोबल मार्केट में हर दिन कच्चे तेल की कीमतों में बदलाव देखने को मिल रहा है. आज यानी बुधवार को भी क्रूड की कीमतों में बदलाव देखने को मिला. लेकिन आज कच्चे तेल की कीमतों में उछाल दर्ज किया गया.

Petrol Diesel Price Today: ग्लोबल मार्केट में हर दिन कच्चे तेल की कीमतों में बदलाव देखने को मिल रहा है. आज यानी बुधवार को भी क्रूड की कीमतों में बदलाव देखने को मिला. लेकिन आज कच्चे तेल की कीमतों में उछाल दर्ज किया गया.

author-image
Suhel Khan
New Update
Petrol Diesel Price 11 February 2026

पेट्रोल-डीजल की ताजा कीमतें जारी Photograph: (Freepik)

Petrol Diesel Price Today: वैश्विक बाजार में बुधवार को एक बार फिर से कच्चे तेल की कीमतों में उछाल देखने को मिला. इसके बाद भारत के कई शहरों में पेट्रोल और डीजल की कीमतें बदल गईं. 11 फरवरी को अंतरराष्ट्रीय बाजार में डब्ल्यूटीआई क्रूड के दाम 0.59 डॉलर यानी 0.92 प्रतिशत चढ़कर 64.55 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गए. जबकि ब्रेंट क्रूड का भाव 0.57 डॉलर यानी 0.83 प्रतिशत बढ़त के साथ 69.37 डॉलर प्रति बैरल हो गया.

Advertisment

तेल कंपनियों ने जारी किए पेट्रोल-डीजल के दाम

इसके साथ ही देश की तेल विपरण कंपनियों ने पेट्रोल और डीजल की ताजा कीमतें जारी कर दी. बता दें कि तेल कंपनियां हर दिन सुबह 6 बजे ईंधन की नई कीमतें जारी करती हैं. तेल के दाम वैश्विक बाजार में क्रूड की कीमतों और डॉलर के मुकाबले रुपये की कीमतों के हिसाब से तय किए जाते हैं. जिसमें केंद्र और राज्य सरकारों के टैक्स के साथ डीलर कमीशन भी शामिल होता है. बता दें कि देश में पेट्रोल-डीजल की कीमतें तय करने का अधिकार तेल कंपनियों के ही पास है.

देश के प्रमुख महानगरों में ईंधन का भाव

शहरपेट्रोल (₹/लीटर)डीजल (₹/लीटर)
दिल्ली94.7787.67
मुंबई103.5490.03
कोलकाता105.4592.02
चेन्नई100.9092.49

Petrol Diesel Price Today
Advertisment