/newsnation/media/media_files/2025/04/07/3orK09wsVWcaBIlBIBfd.jpg)
सोने-चांदी की कीमतों में भारी गिरावट Photograph: (Freepik)
Gold-Silver Price Today: बजट से पहले भारतीय सर्राफा बाजार में गिरावट शुरू हो गई है. बता दें कि वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण कल यानी रविवार (1 फरवरी, 2026) को अपना नौवां बजट पेश करेंगी. बजट से पहले सोने और चांदी की कीमतों में भारी गिरावट देखने को मिल रही है. इस सप्ताह के पहले तीन दिनों में सोने और चांदी की कीमतों में भारी उछाल दर्ज किया गया था. जिसके चलते गुरुवार दोपहर में सोने का भाव 1.83 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम के पार चला गया था.
अब क्या हैं सोने-चांदी का भाव?
जबकि चांदी की कीमत 4.15 लाख रुपये प्रति किग्रा के आसपास पहुंच गई थीं, लेकिन शुक्रवार को दोनों धातुओं की कीमतों में भारी गिरावट देखने को मिली. उसके बाद सोना लगभग 33 हजार और चांदी करीब 1.25 लाख रुपये टूट गई. गिरावट के बाद 22 कैरेट शुद्धता वाले सोने की कीमत 138,389 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गई हैं. जबकि 24 कैरेट गोल्ड का भाव 150,970 रुपये प्रति दस ग्राम हो गया है. जबकि चांदी की कीमत 292,810 रुपये प्रति किग्रा हो गई है.
एमसीएक्स और यूएस कॉमेक्स पर सोने-चांदी का भाव
उधर मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर सोने का भाव 1496 रुपये यानी 0.98 प्रतिशत गिरावट के साथ 150,849 रुपये प्रति दस ग्राम पर आ गया. जबकि चांदी की कीमत टूटकर 291,922 रुपये प्रति किग्रा हो गईं. वहीं विदेशी बाजार यानी यूएस कॉमेक्स पर सोने 438.80 डॉलर यानी 8.25 प्रतिशत गिरकर 4,879.60 डॉलर प्रति औंस पर आ गया. जबकि चांदी का भाव 29.18 डॉलर यानी 25.50 प्रतिशत गिरकर 85.25 डॉलर प्रति औंस हो गया.
देश के प्रमुख शहरों में धातुओं के दाम
| शहर | 22 कैरेट सोना (₹/10 ग्राम) | 24 कैरेट सोना (₹/10 ग्राम) | चांदी (₹/किग्रा) |
|---|---|---|---|
| दिल्ली | 137,894 | 150,430 | 291,770 |
| मुंबई | 138,133 | 150,690 | 292,280 |
| कोलकाता | 137,949 | 150,490 | 291,890 |
| चेन्नई | 138,536 | 151,130 | 293,130 |
| गुरुग्राम | 138,096 | 150,650 | 292,200 |
| नोएडा | 138,169 | 150,730 | 292,350 |
| मेरठ | 138,169 | 150,730 | 292,350 |
| बरेली | 138,169 | 150,730 | 292,350 |
| लखनऊ | 138,169 | 150,730 | 292,350 |
| पटना | 138,059 | 150,610 | 292,120 |
| भोपाल | 138,279 | 150,850 | 292,580 |
| रांची | 138,169 | 150,730 | 292,350 |
| रायपुर | 138,078 | 150,630 | 292,160 |
| चंडीगढ़ | 138,133 | 150,690 | 292,280 |
| जयपुर | 138,114 | 150,670 | 292,230 |
| देहरादून | 138,206 | 150,770 | 292,430 |
| अहमदाबाद | 138,316 | 150,890 | 292,660 |
| पुणे | 138,133 | 150,690 | 292,280 |
| नासिक | 138,133 | 150,690 | 292,280 |
| हैदराबाद | 138,353 | 150,930 | 292,740 |
| बेंगलुरू | 138,243 | 150,810 | 292,510 |
| पुडुचेरी | 138,628 | 151,230 | 293,320 |
| गंगटोक | 138,866 | 151,490 | 293,820 |
ये भी पढ़ें: Petrol Diesel Price Today: तेल कंपनियों ने जारी किया पेट्रोल-डीजल का नया भाव, जानें आज क्या हुआ बदलाव?
/newsnation/media/agency_attachments/logo-webp.webp)
Follow Us