/newsnation/media/media_files/2025/08/11/petrol-diesel-price-11-august-2025-08-11-07-30-40.jpg)
पेट्रोल-डीजल की ताजा कीमतें जारी Photograph: (Freepik)
Petrol Diesel Price Today: वैश्विक बाजार में उतार-चढ़ाव के बीच आज यानी शनिवार को क्रूड की कीमतों में गिरावट देखने को मिली. इसके साथ ही देश के कई शहरों में पेट्रोल और डीजल की कीमत भी बदल गई. 31 जनवरी को अंतरराष्ट्रीय बाजार में डब्ल्यूटीआई क्रूड की कीमतों में 0.21 डॉलर यानी 0.32 प्रतिशत गिरावट दर्ज की गई. इसके बाद ये 65.21 डॉलर प्रति बैरल पर आ गया. जबकि ब्रेंट क्रूड का भाव 0.27 डॉलर यानी 0.39 प्रतिशत टूटकर 69.32 डॉलर प्रति बैरल हो गया.
रोजाना जारी किए जाते हैं पेट्रोल-डीजल के दाम
बता दें कि देश के तेल विपरण कंपनियां हर दिन सुबह 6 बजे पेट्रोल और डीजल के नए दाम जारी करती हैं. ईंधन का भाव अंतरराष्ट्रीय बाजार में क्रूड की कीमतों और डॉलर के मुकाबले रुपये की कीमतों के हिसाब से निर्धारित किए जाते हैं. पेट्रोल और डीजल की कीमतों में केंद्रीय और राज्य सरकारों के टैक्स के अलावा स्थानीय कर और डीलर कमीशन भी शामिल होता है. जिसके चलते तेल के दाम अपने मूल भाव से काफी अधिक हो जाते हैं.
चार प्रमुख महानगरों में तेल का भाव
| शहर | पेट्रोल (₹/लीटर) | डीज़ल (₹/लीटर) |
|---|---|---|
| दिल्ली | 94.77 | 87.67 |
| मुंबई | 103.50 | 90.03 |
| कोलकाता | 105.41 | 92.02 |
| चेन्नई | 100.84 | 92.39 |
अन्य शहरों में पेट्रोल-डीजल की कीमत
| शहर | पेट्रोल (₹/लीटर) | डीज़ल (₹/लीटर) |
|---|---|---|
| गुरुग्राम | 95.36 | 87.82 |
| नोएडा | 94.90 | 88.01 |
| लखनऊ | 94.69 | 87.81 |
| जयपुर | 104.72 | 90.21 |
| पटना | 105.23 | 91.49 |
| भुवनेश्वर | 101.19 | 92.76 |
| बेंगलुरू | 102.55 | 90.65 |
| हैदराबाद | 107.50 | 95.70 |
| तिरुवनंतपुरम | 107.48 | 96.48 |
| चंडीगढ़ | 94.30 | 82.45 |
| रांची | 97.86 | 92.62 |
| रायपुर | 99.44 | 93.39 |
| भोपाल | 106.52 | 97.89 |
| मेरठ | 94.57 | 87.65 |
| बरेली | 95.11 | 88.28 |
| मुरादाबाद | 94.95 | 88.10 |
| पुडुचेरी | 96.32 | 86.53 |
| शिमला | 95.18 | 87.27 |
| देहरादून | 93.43 | 88.33 |
| गंगटोक | 103.35 | 90.45 |
| गुवाहाटी | 98.28 | 89.50 |
| आइजोल | 98.27 | 87.26 |
| अहमदाबाद | 94.50 | 90.17 |
ये भी पढ़ें: Budget 2026: बॉर्डर पर स्मार्ट सुरक्षा, सेना में AI-डिजिटल नेटवर्क; रक्षा आधुनिकीकरण बजट में हो सकती है बढ़ोतरी
/newsnation/media/agency_attachments/logo-webp.webp)
Follow Us