Gold-Silver Price Today: सोने-चांदी की कीमतों में भारी गिरावट, जानें आज आपके शहर में कितने गिरे दाम?

Gold-Silver Price Today: सोने-चांदी की कीमतों में पिछले एक सप्ताह में भारी गिरावट देखने को मिली है, लेकिन बीते तीन-चार दिनों में इसमें रिकवरी भी हुई है. लेकिन आज दोनों धातुओं के दाम में जबरदस्त गिरावट देखने को मिल रही है.

Gold-Silver Price Today: सोने-चांदी की कीमतों में पिछले एक सप्ताह में भारी गिरावट देखने को मिली है, लेकिन बीते तीन-चार दिनों में इसमें रिकवरी भी हुई है. लेकिन आज दोनों धातुओं के दाम में जबरदस्त गिरावट देखने को मिल रही है.

author-image
Suhel Khan
New Update
Gold Price Today 10 February 2026

आज फिर गिरे सोने-चांदी के दाम Photograph: (Freepik)

Gold-Silver Price Today: दुनियाभार के सर्राफा बाजार में हर दिन जबरदस्त उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है. इसके साथ ही भारतीय बाजार में भी सोने और चांदी कीमतों में लगातार बदलाव हो रहा है. मंगलवार को भारतीय सर्राफा बाजार में जबरदस्त गिरावट देखने को मिली. मंगलवार (10 फरवरी) की सुबह सोने की कीमतों में 1010 रुपये की गिरावट देखने को मिली. जबकि चांदी का भाव 5660 रुपये गिरकर कारोबार करता दिखा. इसके बाद 22 कैरेट सोने का भाव 144,494 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया. जबकि 24 कैरेट गोल्ड की कीमत 157,630 रुपये प्रति दस ग्राम हो गई. जबकि चांदी का भाव 258,090 रुपये प्रति किग्रा पर आ गया.

Advertisment

एमसीएक्स पर क्या हैं सोने-चांदी के दाम?

उधर मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर भी सोने और चांदी की कीमतों में गिरावट देखने को मिल रही है. यहां फिलहाल सोना 681 रुपये यानी 0.43 प्रतिशत टूटकर 157,385 रुपये प्रति 10 ग्राम पर ट्रेड कर रहा है. जबकि चांदी का भाव 5,513 रुपये यानी 2.10 प्रतिशत गिरकर 257,107 रुपये प्रति किग्रा पर आ गया है. वहीं विदेशी बाजार यानी यूएस कॉमेक्स पर सोना 32.80 डॉलर यानी 0.65 प्रतिशत टूटकर 5,046.60 डॉलर प्रति औंस पर आ गया है. जबकि चांदी 1.29 डॉलर यानी 1.57 फीसदी गिरकर 80.95 डॉलर प्रति औंस हो गया है.

देश के प्रमुख शहरों में क्या है कीमत?

शहर22 कैरेट सोना (₹/10 ग्राम)24 कैरेट सोना (₹/10 ग्राम)चांदी (₹/किग्रा)
दिल्ली143,990157,080257,980
मुंबई144,265157,380258,060
कोलकाता144,082157,180257,720
चेन्नई144,687157,840258,810
गुरुग्राम144,201157,310258,350
नोएडा144,274157,390257,690
देहरादून144,311157,430258,560
चंडीगढ़144,265157,380258,060
बरेली144,274157,390258,490
लखनऊ144,311157,430258,130
प्रयागराज144,311157,430258,130
पटना144,192157,300257,920
भोपाल144,421157,550258,330
रायपुर144,210157,320257,960
रांची144,274157,390258,490
जयपुर144,228157,340257,970
अहमदाबाद144,439157,570258,350
बेंगलुरू144,384157,510258,260
हैदराबाद144,476157,610258,410
पुणे144,247157,360258,000
नासिक144,265157,380258,060
पुडुचेरी144,788157,950258,980
श्रीनगर144,522157,660258,510

ये भी पढ़ें: Petrol Diesel Price Today: पेट्रोल-डीजल के नए दाम जारी, जानें आपके शहर में सस्ता या महंगा हुआ तेल?

Gold Silver Price Today
Advertisment