Petrol Diesel Price Today: पेट्रोल-डीजल सस्ता हुआ या महंगा? जानें आज क्या हैं आपके शहर में तेल के रेट

Petrol Diesel Price Today: ग्लोबल मार्केट में क्रूड की कीमतों में आज भी बदलाव दर्ज किया गया. शनिवार को वैश्विक बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में मामूली उछाल देखा गया. इसके बाद देश के कई शहरों में पेट्रोल-डीजल के दाम बदल गए.

Petrol Diesel Price Today: ग्लोबल मार्केट में क्रूड की कीमतों में आज भी बदलाव दर्ज किया गया. शनिवार को वैश्विक बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में मामूली उछाल देखा गया. इसके बाद देश के कई शहरों में पेट्रोल-डीजल के दाम बदल गए.

author-image
Suhel Khan
New Update
Petrol Diesel Price Today 7 February 2026

पेट्रोल-डीजल के नए दाम जारी Photograph: (Social Media)

Petrol Diesel Price Today: देश की तेल विपरण कंपनियों ने रोजाना की तरह आज सुबह 6 बजे पेट्रोल और डीजल की कीमतें जारी कर दी. ऐसे में अपनी गाड़ी के टैंक फुल कराने से पहले आपने शहर में पेट्रोल और डीजल की कीमतें जान लें. बता दें कि वैश्विक बाजार में हर दिन हो रहे क्रूड के दाम में बदलाव का असर भारतीय बाजार में भी देखने को मिलता है. जिसके चलते कुछ शहरों में पेट्रोल-डीजल का भाव बढ़ जाता है तो कुछ में कम भी हो जाता है.

Advertisment

क्रूड की कीमतों में मामूली उछाल

आज यानी शनिवार को भी वैश्विक बाजार में क्रूड की कीमतों में बदलाव दर्ज किया गया. 7 फरवरी को डब्ल्यूटीआई क्रूड की कीमत में 0.26 डॉलर यानी 0.41 प्रतिशत का उछाल दर्ज किया गया. इसके बाद ये 63.55 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया. जबकि ब्रेंट क्रूड का भाव 0.50 डॉलर यानी 0.74 प्रतिशत महंगा होकर 68.05 डॉलर प्रति बैरल हो गया. बता दें कि भारत की तेल कंपनियां हर दिन वैश्विक बाजार में कच्चे तेल के दामों की समीक्षा के बाद पेट्रोल-डीजल की कीमत तय करती हैं जो हर दिन सुबह 6 बजे से लागू हो जाती हैं.

दिल्ली-मुंबई समेत चार प्रमुख शहरों में पेट्रोल-डीजल का भाव

शहरपेट्रोल (₹/लीटर)डीज़ल (₹/लीटर)
दिल्ली94.7787.67
मुंबई103.5090.03
कोलकाता105.4192.02
चेन्नई100.8092.39

अन्य शहरों में ईंधन की कीमत

शहरपेट्रोल (₹/लीटर)डीज़ल (₹/लीटर)
नोएडा94.9088.01
गुरुग्राम95.6588.10
चंडीगढ़94.3082.45
लखनऊ94.7387.86
जयपुर104.6990.18
पटना105.2391.49
भुवनेश्वर101.1992.77
बेंगलुरू102.9690.99
हैदराबाद107.5095.70
तिरुवनंतपुरम107.4896.38
बरेली94.4288.06
मेरठ94.4787.54
देहरादून93.4388.33
शिमला95.1887.27
जम्मू96.6083.43
श्रीनगर100.7086.88
अहमदाबाद94.2989.95
पुणे104.1989.95
नासिक104.7491.25
गंगटोक103.3590.25
पुडुचेरी96.3286.53
आइजोल99.0687.92

ये भी पढ़ें: Gold-Silver Price Today: एक सप्ताह में कितनी बदली सोने-चांदी की कीमत? जानें आपने शहर में आज का भाव

Petrol Diesel Price Today
Advertisment