Gold-Silver Price Today: एक सप्ताह में कितनी बदली सोने-चांदी की कीमत? जानें आपने शहर में आज का भाव

Gold-Silver Price Today: सोने और चांदी की कीमतें पिछले सप्ताह भारी उछाल देखने को मिला. जिसके चलते दोनों धातुओं के दाम अब तक के अपने उच्च स्तर पर पहुंच गए, लेकिन उसके बाद इसमें जबरदस्त गिरावट देखने को मिली.

Gold-Silver Price Today: सोने और चांदी की कीमतें पिछले सप्ताह भारी उछाल देखने को मिला. जिसके चलते दोनों धातुओं के दाम अब तक के अपने उच्च स्तर पर पहुंच गए, लेकिन उसके बाद इसमें जबरदस्त गिरावट देखने को मिली.

author-image
Suhel Khan
New Update
Gold price 07 February 2026

अब क्या हैं सोने-चांदी के दाम? Photograph: (Freepik)

Gold-Silver Price Today: अमेरिका समेत दुनियाभर के सर्राफा बाजारों में इनदिनों भारी उतार चढ़ाव देखने को मिल रहा है. पिछले सप्ताह सोने-चांदी की कीमतों में ऐतिहासिक बढ़ोतरी देखने को मिली. जिसके चलते दोनों धातुओं के दाम अब तक के सबसे उच्च स्तर पर पहुंच गए. जबकि वीकेंड में शुरू हुई गिरावट का दौर इस सप्ताह के पहले दो-तीन दिनों तक बना रहा. अभी भी सोने और चांदी की कीमतों में हर दिन जबरदस्त बदलाव देखने को मिल रहा है. हालांकि पिछले एक सप्ताह में चांदी की कीमतों में 14 प्रतिशत से ज्यादा की गिरावट देखने को मिली है. जबकि सोना दो प्रतिशत से ज्यादा महंगा हुआ है.

Advertisment

पिछले शनिवार यानी 31 जनवरी को सोने की कीमत 150,980 रुपये प्रति दस ग्राम थी, जो अब 155,260 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गई हैं. यानी एक सप्ताह में सोना 4280 रुपये यानी 2.83 प्रतिशत महंगा हुआ है. फिलहाल 22 कैरेट गोल्ड 142,322 रुपये प्रति दस ग्राम पर कारोबार कर रहा है. जबकि चांदी का भाव बीते शनिवार को 292,830 रुपये प्रति किग्रा था, जो अब टूटकर 250,400 रुपये पर आ गया है. यानी एक सप्ताह के भीतर चांदी 42,430 रुपये यानी 14.49 प्रतिशत सस्ती हुई है.

यूएस कॉमेक्स पर पर क्या हैं सोने-चांदी के दाम?

उधर विदेशी बाजार यानी यूएस कॉमेक्स पर सोने और चांदी की कीमतों में तेजी बनी हुई है. यहां सोना 99.10 डॉलर यानी 2.03 प्रतिशत उछाल के साथ 4,988.60 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गया है. जबकि चांदी का भाव 0.81 डॉलर यानी 1.06 प्रतिशत महंगा होकर 77.53 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गया है. वहीं मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज यानी एमसीएक्स पर सोना शुक्रवार को 401 रुपये या 0.26 प्रतिशत टूटकर 155,050 रुपये पर बंद हुआ. जबकि चांदी 393 रुपये यानी 0.16 प्रतिशत गिरकर 249,499 रुपये प्रति किग्रा पर क्लोज हुई.

देश के प्रमुख शहरों में धुताओं के दाम

शहर22 कैरेट सोना (₹/10 ग्राम)24 कैरेट सोना (₹/10 ग्राम)चांदी (₹/किग्रा)
दिल्ली141,818154,710249,510
मुंबई142,065154,980249,940
कोलकाता141,873154,770249,610
चेन्नई142,478155,430250,670
गुरुग्राम142,019154,930249,870
नोएडा142,102155,020250,010
मेरठ142,102155,020250,010
बरेली142,102155,020250,010
लखनऊ142,102155,020250,010
प्रयागराज142,102155,020250,010
पटना141,983154,890249,810
भोपाल142,212155,140250,210
रांची142,102155,020250,010
रायपुर142,001154,910249,840
जयपुर142,038154,950249,910
चंडीगढ़142,065154,980249,940
अहमदाबाद142,248155,180250,270
सूरत142,248155,180250,270
पुणे142,065154,980249,940
नासिक142,065154,980249,940
हैदराबाद142,285155,220250,340
बेंगलुरू142,175155,100250,140
पुडुचेरी142,569155,530250,840

ये भी पढ़ें: Petrol Diesel Price Today: पेट्रोल-डीजल सस्ता हुआ या महंगा? जानें आज क्या हैं आपके शहर में तेल के रेट

Gold Silver Price Today
Advertisment