Gold-Silver Price: चांदी की कीमतों में 17000 रुपये की गिरावट, आज इतने गिरे सोने दाम

Gold-Silver Price: भारतीय सर्राफा बाजार में पिछले चार दिनों से भारी गिरावट देखने को मिल रही है. जिसके चलते चांदी के दाम अपने उच्चतर स्तर पर पहुंचने के बाद करीब 40 फीसदी गिर चुके हैं. जबकि सोने के दाम में भी भारी गिरावट देखने को मिल रही है.

Gold-Silver Price: भारतीय सर्राफा बाजार में पिछले चार दिनों से भारी गिरावट देखने को मिल रही है. जिसके चलते चांदी के दाम अपने उच्चतर स्तर पर पहुंचने के बाद करीब 40 फीसदी गिर चुके हैं. जबकि सोने के दाम में भी भारी गिरावट देखने को मिल रही है.

author-image
Suhel Khan
New Update
Gold Price 2 February 2026

सोने-चांदी की कीमतों में गिरावट जारी Photograph: (Freepik)

Gold-Silver Price: सोने-चांदी के दाम आसमान पर पहुंचने के बाद पिछले कुछ दिनों से हर दिन गिर रहे हैं. सप्ताह के पहले दिन यानी आज भी सोने और चांदी की कीमतों में भारी गिरावट देखने को मिल रही है. फिलहाल सोना 4700 तो चांदी 17000 रुपये से ज्यादा की गिरावट के साथ कारोबार कर रही है. बता दें कि बीते गुरुवार यानी 29 जनवरी, 2026 की सुबह करीब 11 बजे सोने के दाम करीब 1.84 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गए थे. जबकि चांदी का भाव 4.20 लाख रुपये प्रति किग्रा के करीब चला गया था, लेकिन उसी दिन दोपहर बाद दोनों धातुओं की कीमतों में गिरावट शुरू हुई. जो अभी तक जारी है.

Advertisment

जानें क्या हैं सोने-चांदी के दाम?

भारतीय सर्राफा बाजार में सोमवार सुबह करीब 10 बजे सोने का भाव 4110 रुपये की गिरावट के साथ कारोबार करता दिखा. जबकि चांदी 15900 रुपये टूटकर ट्रेड करता नजर आया. उसके बाद 22 कैरेट सोने की कीमत 132,119 तो 24 कैरेट गोल्ड का भाव 144,130 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया. जबकि चांदी का भाव गिरकर 250,600 रुपये प्रति किग्रा हो गया.

MCX और यूएस कॉमेक्स पर भी गिरावट जारी

उधर मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (एमसीएक्स) पर भी सोने की कीमतों में गिरावट देखने को मिल रही है. यहां फिलहाल सोना 1237 रुपये यानी 1.58 प्रतिशत गिरकर 145,416 रुपये प्रति दस ग्राम पर ट्रेड कर रहा है. जबकि चांदी का भाव 13,292 रुपये यानी 5 प्रतिशत टूटकर 252,360 रुपये प्रति किग्रा पर आ गया है. वहीं विदेशी बाजार यानी यूएस कॉमेक्स पर सोने का भाव 35 डॉलर यानी 0.74 प्रतिशत गिरकर 4,678.90 डॉलर प्रति औंस पर आ गया है. जबकि चांदी का भाव 1.15 डॉलर यानी 1.46 प्रतिशत उछाल के साथ 79.68 डॉलर प्रति औेंस पर कारोबार कर रहा है.

देश के प्रमुख शहरों में सोने-चांदी का भाव

शहर22 कैरेट सोना (₹/10 ग्राम)24 कैरेट सोना (₹/10 ग्राम)चांदी (₹/किग्रा)
दिल्ली132,385144,420245,960
मुंबई132,614144,670246,390
कोलकाता132,440144,480246,060
चेन्नई132,999145,090247,100
गुरुग्राम132,578144,630246,320
नोएडा133,613145,760251,070
गाजियाबाद133,613145,760251,070
कानपुर132,651144,710246,450
लखनऊ132,651144,710246,450
पटना132,550144,600246,250
भोपाल132,761144,830246,650
रांची132,926145,010246,860
रायपुर132,926145,010246,860
अहमदाबाद133,155145,260247,280
जयपुर132,963145,050246,920
चंडीगढ़132,614144,670246,390
देहरादून132,367144,400243,640
हैदराबाद132,504144,550243,900
बेंगलुरू133,091145,190247,150
पुडुचेरी134,063146,250251,900
नासिक132,981145,070246,960
गंगटोक134,145146,340252,580
गुवाहाटी132,898144,980246,910

ये भी पढ़ें: Petrol Diesel Price Today: पेट्रोल-डीजल के नए दाम जारी, जानें आज आपके शहर में सस्ता या महंगा हुआ तेल

Gold Silver Price
Advertisment