Petrol Diesel Price Today: पेट्रोल-डीजल के नए दाम जारी, जानें आज आपके शहर में सस्ता या महंगा हुआ तेल

Petrol Diesel Price Today: अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में हर दिन गिरावट देखने को मिल रही है. आज यानी सोमवार को भी क्रूड की कीमतों में भारी गिरावट दर्ज की गई. जिसके बाद कई शहरों में पेट्रोल-डीजल के दाम बदल गए.

Petrol Diesel Price Today: अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में हर दिन गिरावट देखने को मिल रही है. आज यानी सोमवार को भी क्रूड की कीमतों में भारी गिरावट दर्ज की गई. जिसके बाद कई शहरों में पेट्रोल-डीजल के दाम बदल गए.

author-image
Suhel Khan
New Update
Petrol Diesel Price Today 2 February 2026

पेट्रोल-डीजल की ताजा कीमतें जारी Photograph: (Social Media)

Petrol Diesel Price Today: वैश्विक बाजार में क्रूड की कीमतों में सप्ताह के पहले ही दिन भारी गिरावट देखने को मिली. इसके बाद देश के कई शहरों में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में भी मामूली बदलाव दर्ज किया गया. अंतरराष्ट्रीय बाजार में आज यानी 2 फरवरी को डब्ल्यूटीआई क्रूड के दाम 2.79 डॉलर यानी 4.28 प्रतिशत टूटकर 62.42 डॉलर प्रति बैरल पर आ गए. जबकि ब्रेंट क्रूड का बाव 2.90 डॉलर यानी 4.18 फीसदी गिरकर 66.42 डॉलर प्रति बैरल हो गया.

Advertisment

सुबह 6 बजे जारी होते हैं पेट्रोल-डीजल के दाम

बता दें कि भारत में पेट्रोल-डीजल की कीमतें तय करने का अधिकार देश के तेल विपरण कंपनियों के पास है. जो हर दिन सुबह 6 बजे तेल की नई कीमतें जारी करती है. तेल कंपनियां वैश्विक बाजार में क्रूड की कीमतों की समीक्षा और डॉलर के मुकाबले रुपये के दाम के आधार पर तय करती हैं. ईंधन के भाव में केंद्रीय, राज्य और स्थानीय टैक्स के अलावा डीलर कमीशन भी शामिल होता है. जिसके चलते ईंधन के दाम अपने मूल भाव से अधिक हो जाते हैं.

दिल्ली-मुंबई समेत देश के चार प्रमुख महानगरों में तेल के दाम

शहरपेट्रोल (₹/लीटर)डीजल (₹/लीटर)
दिल्ली94.7787.67
मुंबई103.5490.03
कोलकाता105.4192.02
चेन्नई100.9592.49

देश के अन्य शहरों में पेट्रोल-डीजल का भाव

शहरपेट्रोल (₹/लीटर)डीजल (₹/लीटर)
गुरुग्राम95.6588.10
नोएडा95.0588.19
मेरठ94.4787.54
लखनऊ94.7387.86
बरेली94.4387.50
पटना105.2391.49
भोपाल106.5291.89
रांची97.8692.62
रायपुर99.4493.39
जयपुर104.7290.21
चंडीगढ़94.3082.45
शिमला95.1887.27
देहरादून93.4388.33
अहमदाबाद94.4990.16
पुणे104.1990.71
बेंगलुरू102.9290.99
हैदराबाद107.4695.70
तिरुवनंतपुरम107.4896.48
भुवनेश्वर101.1192.69

ये भी पढ़ें: Gold-Silver Price: चांदी की कीमतों में 17000 रुपये की गिरावट, आज इतने गिरे सोने दाम

Petrol Diesel Price Today
Advertisment