Gold-Silver Price: चांदी 14 हजार तो सोना 5800 रुपये हुआ महंगा, जानें अब क्या हैं आपके शहर में दाम

Gold-Silver Price: सर्राफा बाजार में पिछले सप्ताह जहां भारी गिरावट देखने को मिली तो वहीं इस सप्ताह इसमें जबरदस्त उछाल बना हुआ है. आज भी सोने और चांदी की कीमतों में भारी उछाल देखने को मिल रहा है.

Gold-Silver Price: सर्राफा बाजार में पिछले सप्ताह जहां भारी गिरावट देखने को मिली तो वहीं इस सप्ताह इसमें जबरदस्त उछाल बना हुआ है. आज भी सोने और चांदी की कीमतों में भारी उछाल देखने को मिल रहा है.

author-image
Suhel Khan
New Update
Gold price 04 February 2026

आज भी बढ़े सोने-चांदी के दाम Photograph: (Freepik)

Gold-Silver Price: सोने और चांदी की कीमतों में एक बार फिर से उछाल देखने को मिल रहा है. पिछले तीन दिनों में सोना 20 हजार रुपये से ज्यादा महंगा हो चुका है. जबकि चांदी का भाव 60 हजार रुपये बढ़ चुका है. फिलहाल सोना 5800 रुपये के उछाल के साथ कारोबार कर रहा है. जबकि चांदी का भाव 14450 रुपये की तेजी के साथ ट्रेड कर रहा है.

Advertisment

उसके बाद 22 कैरेट सोने की कीमत 146,335 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया है. जबकि 24 कैरेट गोल्ड का भाव 159,620 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया है. वहीं चांदी का भाव 282,340 रुपये प्रति किग्रा हो गया है. बता दें कि पिछले सप्ताह सोना गिरावट के साथ 1.36 लाख रुपये प्रति दस ग्राम पर आ गया था. जबकि चांदी का भाव 2.22 लाख रुपये प्रति किग्रा हो गया था.

MCX और यूएस कॉमेक्स पर सोने-चांदी का भाव

उधर मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (एमसीएक्स) पर सोने की कीमत 5441 रुपये यानी 3.54 प्रतिशत उछाल के साथ 159,250 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया है. जबकि चांदी का भाव 13385 रुपये यानी 4.99 फीसदी तेजी के साथ 281,400 रुपये प्रति किग्रा पर कारोबार कर रहा है. उधर विदेशी बाजार यानी यूएस कॉमेक्स पर सोने की कीमत 157.70 डॉलर यानी 3.20 प्रतिशत तेजी के साथ 5,092.70 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड कर रहा है. जबकि चांदी का भाव यहां 4.21 डॉलर यानी 5.06 प्रतिशत उछाल के साथ 87.52 डॉलर प्रति औंस हो गया है.

देश के प्रमुख शहरों में आज क्या है कीमत?

शहर22 कैरेट सोना (₹/10 ग्राम)24 कैरेट सोना (₹/10 ग्राम)चांदी (₹/किग्रा)
दिल्ली145,805159,060281,850
मुंबई146,053159,330282,330
कोलकाता145,860159,120281,960
चेन्नई146,483159,800283,150
गाजियाबाद146,098159,380282,410
नोएडा146,098159,380282,410
गुरुग्राम145,686158,930281,460
लखनऊ146,098159,380282,410
प्रयागराज146,089159,370282,840
पटना145,979159,250282,180
भोपाल146,208159,500282,630
रांची146,089159,370282,840
रायपुर145,998159,270282,220
जयपुर146,034159,310282,730
चंडीगढ़146,053159,330282,770
अहमदाबाद146,245159,540283,140
पुणे146,053159,330282,770
नासिक146,080159,360281,950
हैदराबाद146,282159,580283,220
बेंगलुरू146,172159,460282,550
पुडुचेरी146,575159,900283,140
गुवाहाटी146,364159,670283,370
इंफाल146,676160,010283,970
गंगटोक146,997160,360284,350
देहरादून146,135159,420282,480

ये भी पढ़ें: Petrol Diesel Price Today: पेट्रोल-डीजल की कीमतों में आज क्या हुआ बदलाव? जानें आपने शहर में तेल का भाव

Gold Silver Price
Advertisment