Petrol Diesel Price Today: पेट्रोल-डीजल की कीमतों में आज क्या हुआ बदलाव? जानें आपने शहर में तेल का भाव

Petrol Diesel Price Today: वैश्विक बाजार में आज भी क्रूड की कीमतों में उछाल दर्ज किया गया. इससे पहले मंगलवार को भी कच्चे तेल के दाम में तेजी दर्ज की गई थी. हालांकि भारत में पेट्रोल-डीजल की कीमतों में ज्यादा बदलाव नहीं हुआ है.

Petrol Diesel Price Today: वैश्विक बाजार में आज भी क्रूड की कीमतों में उछाल दर्ज किया गया. इससे पहले मंगलवार को भी कच्चे तेल के दाम में तेजी दर्ज की गई थी. हालांकि भारत में पेट्रोल-डीजल की कीमतों में ज्यादा बदलाव नहीं हुआ है.

author-image
Suhel Khan
New Update
Petrol Diesel price 4 February 2026

देश के कई शहरों में बदले पेट्रोल-डीजल के दाम Photograph: (Freepik)

Petrol Diesel Price Today: वैश्विक बाजार में क्रूड की कीमतों में लगातार उछाल देखने को मिल रहा है. मंगलवार के बाद आज भी कच्चे तेल के दामों में तेजी देखने को मिली. इसके साथ ही देश के कई शहरों में भी पेट्रोल और डीजल के दाम बदल गए. उधर अंतरराष्ट्रीय बाजार में आज यानी बुधवार को डब्ल्यूटीआई क्रूड का भाव 0.40 डॉलर यानी 0.63 प्रतिशत उछाल के साथ 63.61 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गए. जबकि ब्रेंट क्रूड का भाव 0.35 डॉलर यानी 0.52 प्रतिशत तेजी के साथ 67.68 डॉलर प्रति बैरल हो गए.

Advertisment

तेल कंपनियों ने जारी किए पेट्रोल-डीजल के ताजा दाम

इसके साथ ही देश के सरकारी तेल विपरण कंपनियों ने भी पेट्रोल और डीजल की ताजा कीमतें जारी कर दी. तेल कंपनियां हर दिन सुबह 6 बजे पेट्रोल-डीजल के दाम जारी करती हैं जो उसी समय से देशभर में लागू हो जाते हैं. ईंधन का भाव वैश्विक बाजार में हर दिन होने वाले उतार-चढ़ाव की समीक्षा के बाद तय किए जाते हैं. तेल की कीमतों में राज्य सरकार और केंद्र सरकार के टेक्स के साथ स्थानीय कर और डीलर कमीशन भी शामिल होता है. जिसके चलते ईंधन के दाम काफी अधिक हो जाते हैं.

दिल्ली-मुंबई समेत चारों महानगरों में तेल का भाव

शहरपेट्रोल (₹/लीटर)डीज़ल (₹/लीटर)
दिल्ली94.7787.67
मुंबई103.5490.03
कोलकाता105.4192.02
चेन्नई100.8092.39

अन्य शहरों में पेट्रोल-डीजल का भाव

शहरपेट्रोल (₹/लीटर)डीज़ल (₹/लीटर)
नोएडा94.9088.01
गुरुग्राम95.2687.73
गाजियाबाद94.7087.81
लखनऊ94.6987.81
पटना106.1192.32
भुवनेश्वर101.0392.60
भोपाल106.4091.79
तिरुवनंतपुरम107.4996.48
रांची98.2092.96
रायपुर99.7293.67
जयपुर104.7290.21
चंडीगढ़94.3082.45
अहमदाबाद94.9090.57
पुणे104.4490.97
नासिक104.5591.07
हैदराबाद107.5095.70
बेंगलुरू102.9290.99
पुडुचेरी96.2686.47

ये भी पढ़ें: Gold-Silver Price: चांदी 14 हजार तो सोना 5800 रुपये हुआ महंगा, जानें अब क्या हैं आपके शहर में दाम

Petrol Diesel Price Today
Advertisment