Gold-Silver Price: सर्राफा बाजार में चार दिन बाद लौटी तेजी, 22000 रुपये महंगी हुई चांदी; इतने बढ़े सोने के दाम

Gold-Silver Price: सोने-चांदी की कीमतों में ऐतिहासिक गिरावट के बाद एक बार फिर से उछाल शुरू हो गया है. मंगलवार को चार दिनों के बाद दोनों धातुओं की कीमतों में भारी तेजी देखने को मिली.

Gold-Silver Price: सोने-चांदी की कीमतों में ऐतिहासिक गिरावट के बाद एक बार फिर से उछाल शुरू हो गया है. मंगलवार को चार दिनों के बाद दोनों धातुओं की कीमतों में भारी तेजी देखने को मिली.

author-image
Suhel Khan
New Update
Gold Price 3 February 2026

सोने-चांदी की कीमतों में भारी उछाल Photograph: (Freepik)

Gold-Silver Price: भारतीय सर्राफा बाजार में चार दिनों के बाद एक बार फिर से जबरदस्त तेजी देखने को मिल रही है. इससे पहले बीते गुरुवार से बाजार में भारी गिरावट देखने को मिली. जिसके चलते सोने और चांदी की कीमतों में भारी गिरावट दर्ज की गई. लेकिन सप्ताह के दूसरे दिन यानी मंगलवार को सर्राफा बाजार में फिर से तेजी शुरू हुई. जिसके चलते सोना 6000 रुपये प्रति दस ग्राम तो चांदी 22000 रुपये से अधिक के उछाल के साथ कारोबार करती दिखी.

Advertisment

अभी क्या हैं सोने और चांदी के दाम?

मंगलवार सुबह 10 बजे के आसपास सोना 5650 रुपये की तेजी के साथ कारोबार करता दिखा. जबकि चांदी का भाव 18300 रुपये के उछाल के साथ ट्रेड करती नजर आई. इसके बाद 22 कैरेट सोने का भाव 136,400 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया. जबकि 24 कैरेट गोल्ड की कीमत 148,800 रुपये प्रति दस ग्राम हो गया. जबकि चांदी का भाव 251,560 रुपये प्रति किग्रा पर पहुंच गया.

एमसीएक्स पर यूएस कॉमेक्स पर क्या है भाव?

उधर मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर भी सोने और चांदी की कीमतों में तेजी देखने को मिल रही है. यहां सोना 5658 रुपये यानी 3.93 प्रतिशत उछाल के साथ 149,649 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया है. जबकि चांदी का भाव 17639 रुपये यानी 7.47 प्रतिशत तेजी के साथ 253,900 रुपये प्रति किग्रा पर पहुंच गया है. जबकि विदेशी बाजार यानी यूएस कॉमेक्स पर सोने का भाव 193.30 डॉलर यानी 4.15 प्रतिशत उछाल के साथ 4845.90 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रहा है. जबकि चांदी का भाव 6.52 डॉलर यानी 8.46 प्रतिशत तेजी के साथ 83.53 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड कर रहा है.

दिल्ली-मुंबई समेत देश के प्रमुख शहरों में सोने-चांदी की कीमत

शहर22 कैरेट सोना (₹/10 ग्राम)24 कैरेट सोना (₹/10 ग्राम)चांदी (₹/किग्रा)
दिल्ली136,693149,120252,670
मुंबई136,968149,420254,020
कोलकाता136,785149,220253,680
चेन्नई137,363149,850254,760
गुरुग्राम136,721149,150253,150
नोएडा137,005149,460254,080
मेरठ136,794149,230253,280
गाजियाबाद137,005149,460254,080
लखनऊ136,794149,230253,280
बरेली136,794149,230253,280
पटना136,684149,110253,080
प्रयागराज136,794149,230253,280
रांची136,794149,230253,280
रायपुर136,703149,130253,120
गुवाहाटी137,051149,510253,750
गंगटोक137,243149,720255,080
जयपुर136,739149,170253,180
चंडीगढ़136,858149,300253,220
देहरादून136,831149,270253,350
अहमदाबाद137,042149,500253,560
पुणे136,858149,300253,220
हैदराबाद137,078149,540253,620
बेंगलुरू136,968149,420253,420
पुडुचेरी137,344149,830254,130

ये भी पढ़ें: Petrol Diesel Price Today: तेल कंपनियों ने जारी किए पेट्रोल-डीजल के नए दाम, जानें कहां क्या हैं तेल का भाव

Gold Silver Price
Advertisment