Petrol Diesel Price Today: तेल कंपनियों ने जारी किए पेट्रोल-डीजल के नए दाम, जानें कहां क्या हैं तेल का भाव

Petrol Diesel Price Today: वैश्विक बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी है. मंगलवार को क्रूड की कीमतों में मामूली तेजी देखने को मिली. इसके साथ ही देश के कई शहरों में पेट्रोल और डीजल के दाम भी बदल गए.

Petrol Diesel Price Today: वैश्विक बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी है. मंगलवार को क्रूड की कीमतों में मामूली तेजी देखने को मिली. इसके साथ ही देश के कई शहरों में पेट्रोल और डीजल के दाम भी बदल गए.

author-image
Suhel Khan
New Update
petrol diesel price today 3 February 2026

पेट्रोल-डीजल की ताजा कीमतें जारी Photograph: (Freepik)

Petrol Diesel Price Today: अंतरराष्ट्रीय बाजार में पिछले कई दिनों से कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट देखने को मिल रही थी. लेकिन मंगलवार को इसमें मामूली उछाल दर्ज किया गया. इसके बाद भारत के कई शहरों में पेट्रोल और डीजल के दाम बदल गए. आज यानी 3 फरवरी को वैश्विक बाजार में डब्ल्यूटीआई क्रूड का भाव 0.23 डॉलर यानी 0.37 प्रतिशत उछाल के साथ 62.37 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया. जबकि ब्रेंट क्रूड का भाव 0.18 डॉलर यानी 0.27 प्रतिशत बढ़कर 66.48 डॉलर प्रति बैरल हो गया.

Advertisment

तेल कंपनियों ने जारी किए पेट्रोल-डीजल के दाम

बता दें कि देश के तेल विपरण कंपनियां हर दिन सुबह 6 बजे पेट्रोल और डीजल की ताजा कीमतें जारी करती हैं. जो उसी दिन से लागू हो जाती है. पेट्रोल-डीजल की कीमतें तय करने का अधिकार तेल कंपनियों के पास है. ऐसे में ये कंपनियां हर दिन वैश्विक बाजार में क्रूड की कीमतों और डॉलर के मुकाबले रुपये के दामों की तुलना कर ईंधन का भाव तय करती है. पेट्रोल-डीजल की कीमत में केंद्र और राज्य सरकारों के टैक्स के अलावा स्थानीय कर और डीलर कमीशन शामिल होता है. जिसके चलते ईंधन के दाम अपने मूल भाव से काफी ज्यादा हो जाते हैं.

देश के चार प्रमुख महानगरों में पेट्रोल-डीजल का भाव

शहरपेट्रोल (₹/लीटर)डीज़ल (₹/लीटर)
दिल्ली94.7787.67
मुंबई103.5490.03
कोलकाता105.4192.02
चेन्नई100.8092.39

अन्य शहरों में तेल की कीमतें

शहरपेट्रोल (₹/लीटर)डीज़ल (₹/लीटर)
नोएडा95.1688.31
गुरुग्राम95.5087.97
बेंगलुरू102.9290.99
भुवनेश्वर101.0392.60
चंडीगढ़94.3082.45
हैदराबाद107.5095.70
जयपुर104.6290.12
लखनऊ94.6987.81
पटना105.4391.67
तिरुवनंतपुरम107.4896.48
मेरठ94.4387.49
गाजियाबाद94.7087.81
मुरादाबाद94.8988.03
बरेली94.9288.06
कानपुर94.4487.51
रायपुर99.4493.39
रांची97.8692.62
अहमदाबाद94.6890.35
पुणे103.9490.47
नासिक104.5691.08
पुडुचेरी96.2686.47
शिमला95.1687.30
जम्मू96.6283.45
गुवाहाटी98.1989.42
गंगटोक103.3590.45

Petrol Diesel Price Today
Advertisment