Gold-Silver Price Today: सोने-चांदी की कीमतों में भारी गिरावट, जानें आज कितने गिरे दाम

Gold-Silver Price Today: भारतीय सर्राफा बाजार में आज भी भारी गिरावट देखने को मिल रही है. सोने और चांदी की कीमतों में गुरुवार को भी भारी गिरावट दर्ज की गई. जिसके चलते चांदी का भाव अपने अबतक के उच्च स्तर से करीब 40 फीसदी टूट चुका है.

Gold-Silver Price Today: भारतीय सर्राफा बाजार में आज भी भारी गिरावट देखने को मिल रही है. सोने और चांदी की कीमतों में गुरुवार को भी भारी गिरावट दर्ज की गई. जिसके चलते चांदी का भाव अपने अबतक के उच्च स्तर से करीब 40 फीसदी टूट चुका है.

author-image
Suhel Khan
New Update
gold Price 6 february 2026

सोने-चांदी की कीमतों में भारी गिरावट Photograph: (Pexels)

Gold-Silver Price Today: रिकॉर्ड ऊंचाई पर पहुंचने के बाद सोने और चांदी की कीमतों में भारी गिरावट देखने को मिल रही है. आज भी दोनों धातुओं की कीमतों में भारी गिरावट दर्ज की जा रही है. फिलहाल सोना 2220 रुपये की गिरावट के साथ कारोबार कर रहा है. तो वहीं चांदी का भाव 15760 रुपये टूटकर ट्रेड कर रहा है. उधर विदेशी बाजार में भी सोने-चांदी के दाम में जबरदस्त गिरावट देखने को मिल रही है. गिरावट के बाद 22 कैरेट शुद्धता वाले सोने का भाव 137,663 रुपये प्रति दस ग्राम पर कारोबार कर रहा है. जबकि 24 कैरेट गोल्ड का भाव 150230 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया है. जबकि चांदी का भाव टूटकर 231560 रुपये प्रति किग्रा पर आ गया है.

Advertisment

एमसीएक्स पर भी सोना-चांदी धड़ाम

उधर मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) और विदेशी बाजार यूएस कॉमेक्स पर भी सोने और चांदी की कीमतों में भारी गिरावट बनी हुई है. एमसीएक्स पर सोना 1320 रुपये यानी 0.87 प्रतिशत गिरकर 150751 रुपये प्रति  10 ग्राम पर कारोबार कर रहा है. जबकि चांदी का भाव 7565 रुपये यानी 3.10 प्रतिशत टूटकर 236250 रुपये प्रति किग्रा पर आ गया है. वहीं यूएस कॉमेक्स पर सोना के भाव 66.10 डॉलर यानी 1.35 प्रतिशत गिरकर 4823.40 डॉलर प्रति औंस पर आ गया है. जबकि चांदी का भाव 5.28 डॉलर यानी 6.88 प्रतिशत गिरकर 71.44 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रहा है.

देश के प्रमुख शहरों में आज क्या हैं सोने-चांदी का भाव?

शहर22 कैरेट सोना (₹/10 ग्राम)24 कैरेट सोना (₹/10 ग्राम)चांदी (₹/किग्रा)
दिल्ली137,848150,380236,560
मुंबई138,087150,640236,970
कोलकाता137,867150,400236,290
चेन्नई138,490151,080237,660
नोएडा138,023150,570235,010
गुरुग्राम138,050150,600236,910
गाजियाबाद138,023150,570235,010
बरेली138,087150,640236,660
लखनऊ138,123150,680237,030
पटना137,977150,520236,470
भोपाल138,197150,760236,850
रांची138,123150,680237,030
रायपुर137,995150,540236,510
जयपुर138,032150,580236,570
अहमदाबाद138,233150,800236,910
वडोदरा138,279150,850235,670
पुणे138,096150,650235,360
नासिक138,032150,580236,270
हैदराबाद138,316150,890235,730
बेंगलुरू138,206150,770235,540
पुडुचेरी138,545151,140237,450

ये भी पढ़ें: Petrol Diesel Price Today: पेट्रोल-डीजल की नई कीमतें जारी, जानें आपके शहर में आज क्या हैं तेल के रेट

Gold Silver Price Today
Advertisment