Petrol Diesel Price Today: पेट्रोल-डीजल की नई कीमतें जारी, जानें आपके शहर में आज क्या हैं तेल के रेट

Petrol Diesel Price Today: ग्लोबल मार्केट में कच्चे तेल की कीमतों में हर दिन बदलाव देखने को मिल रहा है. गुरुवार को जहां क्रूड की कीमतों में गिरावट हुई तो वहीं आज कच्चे तेल के दाम एक बार फिर से बढ़ गए.

Petrol Diesel Price Today: ग्लोबल मार्केट में कच्चे तेल की कीमतों में हर दिन बदलाव देखने को मिल रहा है. गुरुवार को जहां क्रूड की कीमतों में गिरावट हुई तो वहीं आज कच्चे तेल के दाम एक बार फिर से बढ़ गए.

author-image
Suhel Khan
New Update
petrol diesel price 6 February 2026

पेट्रोल-डीजल की ताजा कीमतें जारी Photograph: (Freepik)

Petrol Diesel Price Today: वैश्विक बाजार में क्रूड की कीमतों में एक दिन की गिरावट के बाद शुक्रवार को फिर से उछाल दर्ज किया गया. इसके बाद देश के कई शहरों में पेट्रोल और डीजल की कीमतें बदल गईं. आज यानी 6 फरवरी को ग्लोबल मार्केट में डब्ल्यूटीआई क्रूड का भाव 0.08 डॉलर यानी 0.13 प्रतिशत उछाल के साथ 63.37 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया. जबकि ब्रेंट क्रूड का भाव 0.08 डॉलर यानी 0.12 फीसदी उछाल के साथ 67.63 डॉलर प्रति बैरल हो गया. बता दें कि गुरुवार को अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट देखने को मिली थी.

Advertisment

तेल कंपनियों ने जारी किए ईंधन के नए दाम

वहीं देश की तेल विपरण कंपनियों ने आज सुबह 6 बजे पेट्रोल-डीजल की कीमतें जारी कर दी. जो उसी समय से देशभर में लागू हो गईं. बता दें कि भारत में तेल की कीमतें तय करने का अधिकार तेल कंपनियों का पास है. जो वैश्विक बाजार में क्रूड की कीमतों की समीक्षा के आधार पर पेट्रोल और डीजल के दाम तय करती हैं. इसके साथ ही अंतरराष्ट्रीय बाजार में डॉलर के मुकाबले रुपये की कीमतों का भी ईंधन का भाव निर्भरत करता है. तेल की कीमतों में केंद्र सरकार और राज्य सरकारों के टैक्स के अलावा डीलर कमीशन भी शामिल होती है.

देश के चार प्रमुख शहरों में तेल का भाव

शहरपेट्रोल (₹/लीटर)डीजल (₹/लीटर)
दिल्ली94.7787.67
मुंबई103.5490.03
कोलकाता105.4192.02
चेन्नई100.9592.49

देश के अन्य शहरों पेट्रोल-डीजल के दाम

शहरपेट्रोल (₹/लीटर)डीजल (₹/लीटर)
गुरुग्राम95.6588.19
नोएडा95.0588.19
बेंगलुरू102.9690.99
भुवनेश्वर100.9792.55
चंडीगढ़94.3082.45
हैदराबाद107.0095.70
जयपुर104.6290.12
लखनऊ94.6987.81
पटना105.2391.49
तिरुवनंतपुरम107.3096.18
बरेली94.7487.86
मेरठ94.4787.54
प्रयागराज95.3388.51
रांची97.8692.62
रायपुर99.4493.39
अहमदाबाद94.4990.17
देहरादून93.3588.24
शिमला95.1787.31
जम्मू96.5883.41
नासिक104.4690.93
पुणे104.2990.81
पुडुचेरी96.2686.47
गुवाहाटी98.2489.46
गंगटोक103.3590.45

ये भी पढ़ें: US-Iran Tension: अमेरिका के साथ सशर्त वार्ता के लिए सहमत हुआ ईरान, साथ में हमले की भी दी धमकी

Petrol Diesel Price Today
Advertisment