/newsnation/media/media_files/2025/05/13/HJhD8zKKOQnj2rMEfslz.jpg)
सोने-चांदी की कीमतों में गिरावट Photograph: (Freepik)
Gold Price Today: नए साल में आज पहली बार सर्राफा बाजार में गिरावट देखने को मिल रही है. इससे पहले के सभी कारोबारी सत्र में सोने और चांदी की कीमतों में भारी उछाल देखने को मिला था. जिसके चलते सोना 1.40 लाख से ऊपर तो चांदी 2.50 लाख रुपये के ऊपर निकल गई. आज यानी बुधवार (7 दिसंबर) को सोने की कीमत 820 रुपये प्रति दस ग्राम की गिरावट के साथ कारोबार कर रही हैं. जबकि चांदी का भाव 2850 कम हुआ है. फिलहाल 22 कैरेट सोने की कीमत 127,133 रुपये प्रति दस ग्राम तो 24 कैरेट गोल्ड का भाव 138,690 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया है. जबकि चांदी का भाव 255,430 रुपये प्रति किग्रा हो गया है.
MCX और यूएस कॉमेक्स पर क्या हैं दाम?
उधर मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (एमसीएक्स) पर सोने का भाव 860 रुपये यानी 0.62 प्रतिशत गिरकर 138,223 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गई हैं. जबकि चांदी का भाव यहां 3661 रुपये यानी 1.42 फीसदी गिरावट के साथ 255,150 रुपये प्रति किग्रा पर ट्रेड कर रहा है. उधर यूएस कॉमेक्स पर सोने का भाव 21 डॉलर यानी 0.47 प्रतिशत गिरकर 4475.10 डॉलर प्रति औंस हो गया है. जबकि चांदी की कीमत 1.42 डॉलर यानी 1.75 प्रतिशत गिरकर 79.62 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रही हैं.
देश के प्रमुख शहरों में सोने-चांदी की कीमत
| शहर | 22 कैरेट सोना (₹/10 ग्राम) | 24 कैरेट सोना (₹/10 ग्राम) | चांदी (₹/किग्रा) |
|---|---|---|---|
| दिल्ली | 126,793 | 138,320 | 254,570 |
| मुंबई | 127,013 | 138,560 | 255,010 |
| कोलकाता | 126,839 | 138,370 | 254,680 |
| चेन्नई | 127,261 | 138,830 | 255,290 |
| गाजियाबाद | 127,032 | 138,580 | 254,680 |
| मेरठ | 127,041 | 138,590 | 255,080 |
| गुरुग्राम | 126,940 | 138,480 | 255,280 |
| नोएडा | 126,931 | 138,470 | 254,930 |
| लखनऊ | 127,041 | 138,590 | 255,080 |
| बरेली | 126,931 | 138,470 | 254,930 |
| पटना | 126,876 | 138,410 | 255,060 |
| भोपाल | 127,078 | 138,630 | 255,470 |
| जयपुर | 126,922 | 138,460 | 255,160 |
| अहमदाबाद | 127,114 | 138,670 | 255,540 |
| भुवनेश्वर | 126,931 | 138,470 | 255,030 |
| पुणे | 126,940 | 138,480 | 255,200 |
| हैदराबाद | 127,215 | 138,780 | 255,420 |
| चंडीगढ़ | 126,940 | 138,480 | 255,200 |
| देहरादून | 126,968 | 138,510 | 255,100 |
| पुडुचेरी | 127,398 | 138,980 | 256,110 |
| बेंगलुरू | 127,243 | 138,810 | 255,960 |
ये भी पढ़ें: Petrol Diesel Price Today: पेट्रोल-डीजल की नई कीमतें जारी, जानें आज आपके शहर में सस्ता या महंगा हुआ तेल
/newsnation/media/agency_attachments/logo-webp.webp)
Follow Us