/newsnation/media/media_files/2025/08/13/petrol-diesel-price-13-august-2025-08-13-07-46-26.jpg)
पेट्रोल-डीजल की नई कीमतें जारी Photograph: (Freepik)
Petrol Diesel Price Today: अंतरराष्ट्रीय बाजार में पिछले कई दिनों से क्रूड की कीमतों में हर दिन गिरावट देखने को मिल रही है. आज यानी बुधवार (7 जनवरी) को भी ग्लोबल मार्केट में कच्चे तेल की कीमतें कम हो गई. इसके साथ ही देश की तेल विपरण कंपनियों ने भी पेट्रोल और डीजल की नई कीमतें जारी कर दी. जिसमें कई शहरों में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में मामूली बदलाव देखने को मिला है. वैश्विक बाजार में आज डब्ल्यूटीआई क्रूड की कीमत 0.79 डॉलर यानी 1.38 प्रतिशत टूटकर 56.34 डॉलर प्रति बैरल पर आ गया. जबकि ब्रेंट क्रूड का भाव 0.61 डॉलर यानी 1.00 फीसदी गिरकर 60.09 डॉलर प्रति बैरल हो गईं.
ईंधन की कीमतों में लंबे समय से नहीं हुआ बड़ा बदलाव
बता दें कि देश की तेल विपरण कंपनियां हर दिन तेल की कीमतों की समीक्षा करती हैं. उसके बाद सुबह 6 बजे पेट्रोल-डीजल की कीमतें जारी की जाती हैं. इनमें ईंधन के दाम में मामूली उतार-चढ़ाव तो देखने को मिलता है, लेकिन पिछले कई सालों से पेट्रोल-डीजल की कीमतों में बड़ा बदलाव नहीं हुआ है. हालांकि अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल के दाम लगातार गिर रहे हैं.
दिल्ली-मुंबई समेत चारों प्रमुख महानगरों में ईंधन का भाव
| शहर | पेट्रोल (₹/लीटर) | डीजल (₹/लीटर) |
|---|---|---|
| दिल्ली | 94.77 | 87.67 |
| कोलकाता | 105.41 | 92.02 |
| मुंबई | 103.54 | 90.03 |
| चेन्नई | 100.93 | 92.48 |
अन्य शहरों में पेट्रोल-डीजल का भाव
| शहर | पेट्रोल (₹/लीटर) | डीजल (₹/लीटर) |
|---|---|---|
| नोएडा | 95.16 | 88.31 |
| गाजियाबाद | 94.75 | 87.86 |
| गुरुग्राम | 95.65 | 88.10 |
| लखनऊ | 94.85 | 87.99 |
| पटना | 105.60 | 91.83 |
| भोपाल | 106.43 | 91.81 |
| जयपुर | 104.36 | 89.88 |
| अहमदाबाद | 94.98 | 90.67 |
| चंडीगढ़ | 94.30 | 82.45 |
| हैदराबाद | 107.46 | 95.70 |
| भुवनेश्वर | 101.35 | 92.92 |
| शिमला | 95.18 | 87.27 |
| देहरादून | 93.69 | 88.64 |
| पुणे | 104.22 | 92.74 |
| बेंगलुरु | 102.96 | 90.99 |
| पुडुचेरी | 96.26 | 86.47 |
| तिरुवनंतपुरम | 103.33 | 96.27 |
ये भी पढ़ें: Gold Price Today: सोने-चांदी की कीमतों में आज भी भारी उछाल, लगातार दूसरे दिन बढ़े दाम
/newsnation/media/agency_attachments/logo-webp.webp)
Follow Us