/newsnation/media/media_files/2025/04/22/KwpiUyIWZSg5toQKLgqu.jpg)
नए साल के पहले दिन बदले सोने-चांदी के दाम? Photograph: (Freepik)
Gold Price Today: नए साल की शुरुआत के साथ ही आज से कई बदलाव हो गए. साल के पहले दिन भारतीय सर्राफा बाजार में भी बदलाव देखने को मिल रहा है. हालांकि बीते कुछ दिनों की तुलना में आज यानी गुरुवार (1 जनवरी, 2026) को बाजार में ज्यादा बदलाव देखने को नहीं मिल रहा है. फिलहाल सोने की कीमत 220 रुपये की गिरावट के साथ कारोबार कर रही हैं. जबकि चांदी का भाव 140 रुपये टूटकर ट्रेड कर रहा है. इसके बाद 22 कैरेट शुद्धता वाला सोना 124,328 रुपये प्रति दस ग्राम तो 24 कैरेट गोल्ड की कीमत 135,630 रुपये प्रति दस ग्राम हो गई हैं. जबकि चांदी का भाव 235,930 रुपये प्रति किग्रा पर आ गया है.
मल्टी कमोडिटी पर क्या हैं सोने-चांदी के दाम?
फिलहाल भारतीय बाजार के मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर सोना 202 रुपये यानी 0.15 प्रतिशत गिरकर 135,245 रुपये प्रति दस ग्राम पर कारोबार कर रहा है. जबकि चांदी की कीमत यहां 80 रुपये यानी 0.03 प्रतिशत बढ़कर 235,781 रुपये प्रति किग्रा पर ट्रेड कर रहा है.
US कॉमेक्स पर क्या हैं सोने-चांदी की कीमतें?
उधर, विदेशी बाजार यानी यूएस कॉमेक्स पर सोने का भाव 54.20 डॉलर यानी 1.24 प्रतिशत गिरकर 4,341.10 डॉलर प्रति औंस पर आ गया है. जबकि चांदी का भाव फिलहाल 6.94 डॉलर यानी 8.91 प्रतिशत गिरकर 70.60 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रही हैं.
दिल्ली-मुंबई समेत देश के प्रमुख शहरों में धातुओं का भाव
| शहर | 22 कैरेट सोना (₹/10 ग्राम) | 24 कैरेट सोना (₹/10 ग्राम) | चांदी (₹/किग्रा) |
|---|---|---|---|
| दिल्ली | 123,897 | 135,160 | 235,110 |
| मुंबई | 124,108 | 135,390 | 235,520 |
| कोलकाता | 123,943 | 135,210 | 235,210 |
| चेन्नई | 124,465 | 135,780 | 236,200 |
| नोएडा | 124,144 | 135,430 | 235,580 |
| गाजियाबाद | 124,144 | 135,430 | 235,580 |
| गुरुग्राम | 124,071 | 135,350 | 235,450 |
| मेरठ | 124,144 | 135,430 | 235,580 |
| बरेली | 124,144 | 135,430 | 235,580 |
| लखनऊ | 124,144 | 135,430 | 235,580 |
| पटना | 124,300 | 135,600 | 235,590 |
| भोपाल | 124,236 | 135,530 | 235,770 |
| जयपुर | 124,080 | 135,360 | 235,730 |
| चंडीगढ़ | 124,098 | 135,380 | 235,760 |
| अहमदाबाद | 124,263 | 135,560 | 236,070 |
| पुणे | 124,098 | 135,380 | 235,760 |
| हैदराबाद | 124,300 | 135,600 | 236,130 |
| नागपुर | 124,098 | 135,380 | 235,760 |
| कोहिमा | 124,658 | 135,990 | 236,820 |
| रांची | 124,135 | 135,420 | 235,820 |
| मैसूर | 124,199 | 135,490 | 235,940 |
ये भी पढ़ें: Petrol Diesel Price Today: नए साल पर पेट्रोल-डीजल महंगा हुआ या सस्ता? जानें आपके शहर में क्या हैं तेल के रेट
/newsnation/media/agency_attachments/logo-webp.webp)
Follow Us