Gold-Silver Price: सोने-चांदी की कीमतों में भारी गिरावट, जानें आपके शहरों में आज कितने गिरे दाम

Gold-Silver Price: शादियों के सीजन में सोने और चांदी की कीमतों में आए दिन गिरावट देखने को मिल रही है. आज यानी सोमवार को भी दोनों धातुओं के दाम में जबरदस्त गिरावट दर्ज की गई.

Gold-Silver Price: शादियों के सीजन में सोने और चांदी की कीमतों में आए दिन गिरावट देखने को मिल रही है. आज यानी सोमवार को भी दोनों धातुओं के दाम में जबरदस्त गिरावट दर्ज की गई.

author-image
Suhel Khan
New Update
Gold Price Today 16 February

सोने-चांदी की कीमतों में भारी गिरावट Photograph: (Pexels)

Gold-Silver Price: वैश्विक बाजार में जारी उथल-पुथल के बीच आज यानी सोमवार को भारतीय सर्राफा बाजार में भारी गिरावट देखने को मिल रही है. सोमवार सुबह करीब 10 बजे सोने की कीमत 1850 रुपये टूटकर कारोबार करती दिखी. जबकि चांदी का भाव 9010 रुपये की गिरावट के साथ ट्रेड करता नजर आया. जिसके बाद 22 कैरेट सोने की कीमत 141,781 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गईं. जबकि 24 कैरेट गोल्ड का भाव 154,670 रुपये प्रति दस ग्राम हो गया. वहीं चांदी की कीमत 237,050 रुपये प्रति किग्रा पर आ गईं.

Advertisment

एमसीएक्स पर सोने-चांदी का भाव

वहीं मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर भी सोने और चांदी की कीमतों में भारी गिरावट देखने को मिल रही है. यहां सोना 1545 रुपये यानी 0.99 प्रतिशत गिरकर 154,350 रुपये प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा है. जबकि चांदी का भाव 8,324 रुपये यानी 3.41 प्रतिशत टूटकर 236,036 रुपये प्रति किग्रा पर आ गया है. वहीं विदेशी बाजार यानी यूएस कॉमेक्स पर सोने की कीमत 51.10 डॉलर यानी 1.01 प्रतिशत गिरकर 4,995.20 डॉलर प्रति औंस पर आ गई हैं. जबकि चांदी का भाव 2.94 डॉलर यानी 3.78 प्रतिशत टूटकर 75.02 डॉलर प्रति औंस हो गया है.

देश के प्रमुख शहरों में क्या हैं आज सोने-चांदी की कीमत?

शहर22 कैरेट सोना (₹/10 ग्राम)24 कैरेट सोना (₹/10 ग्राम)चांदी (₹/किग्रा)
दिल्ली141,194154,030236,030
मुंबई141,442154,300236,440
कोलकाता141,497154,360236,850
चेन्नई141,854154,750237,130
गुरुग्राम141,643154,520237,100
नोएडा141,625154,500237,090
बरेली141,726154,610237,230
लखनऊ141,478154,340236,500
प्रयागराज141,561154,430236,690
पटना141,607154,480237,040
भोपाल141,588154,460236,690
रायपुर141,625154,500237,070
रांची141,478154,340236,500
जयपुर141,423154,280236,410
चंडीगढ़141,442154,300236,440
अहमदाबाद141,625154,500236,750
पुणे141,387154,240236,340
नासिक141,689154,570237,170
बेंगलुरू141,497154,360236,520
हैदराबाद141,607154,480236,710
पुडुचेरी141,946154,850237,280
गुवाहाटी141,680154,560236,840
ईटानगर142,377155,320238,170
आइजोल141,946154,850237,280

ये भी पढ़ें: Petrol Diesel Price Today: सोमवार को पेट्रोल-डीजल सस्ता हुआ या महंगा, टंकी फुल कराने से पहले चेक कर लें दाम

Gold Silver Price
Advertisment