/newsnation/media/media_files/2025/02/14/L4pNrdwqx0NPb8XM5nwr.jpg)
सस्ता हुआ सोना और चांदी Photograph: (Freepik)
Gold Price Today: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण 1 फरवरी को देश का बजट पेश करेंगी. माना जा रहा है कि इस बजट में वित्त मंत्री कई सेक्टर्स को तोहफा दे सकती हैं. जिसमें सोने-चांदी पर लगने वाली जीएसटी भी शामिल है. हालांकि बजट से पहले ही सर्राफा बाजार में इसका असर देखने को मिल रहा है. दरअसल, आज सर्राफा बाजार में जबरदस्त गिरावट देखने को मिल रही है.
सोने और चांदी की कीमतों में इस सप्ताह पहली बार गिरावट देखी गई है. फिलहाल सोना 1570 रुपये गिरकर कारोबार कर रहा है तो वहीं चांदी का भाव 5510 रुपये टूटकर ट्रेड कर रहा है. इसके बाद 22 कैरेट सोने की कीमत 139,553 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गई हैं. तो वहीं 24 कैरेट गोल्ड का भाव 152,240 रुपये प्रति दस ग्राम हो गया है. जबकि चांदी की कीमत 311,720 रुपये प्रति किग्रा पर आ गई हैं.
एमसीएक्स पर गिरे सोने-चांदी के दाम
उधर मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर भी आज सोने और चांदी की कीमतों में गिरावट देखने को मिल रही है. यहां फिलहाल सोना 3180 रुपये यानी 2.08 प्रतिशत गिरावट के साथ 149,682 रुपये प्रति 10 ग्राम पर ट्रेड कर रहा है. जबकि चांदी का भाव यहां 6959 रुपये यानी 2.19 प्रतिशत टूटकर 311,533 रुपये प्रति किग्रा पर आ गया है. उधर विदेशी बाजार यूएस कॉमेक्स पर सोने की कीमत 41.30 डॉलर यानी 0.85 प्रतिशत गिरकर 4,796.20 डॉलर प्रति औंस पर आ गई हैं. जबकि चांदी का भाव 0.47 डॉलर यानी 0.51 प्रतिशत उछाल के साथ 93.11 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गया है.
देश के प्रमुख शहरों में सोने-चांदी का भाव
| शहर | 22 कैरेट सोना (₹/10 ग्राम) | 24 कैरेट सोना (₹/10 ग्राम) | चांदी (₹/किग्रा) |
|---|---|---|---|
| दिल्ली | 138,646 | 151,250 | 311,300 |
| मुंबई | 138,884 | 151,510 | 311,830 |
| कोलकाता | 138,701 | 151,310 | 311,420 |
| चेन्नई | 138,426 | 151,010 | 309,430 |
| नोएडा | 139,333 | 152,000 | 311,230 |
| गाजियाबाद | 138,169 | 150,730 | 307,330 |
| गुरुग्राम | 136,941 | 149,390 | 305,820 |
| मेरठ | 138,921 | 151,550 | 311,920 |
| बरेली | 138,921 | 151,550 | 311,920 |
| कानपुर | 138,921 | 151,550 | 311,920 |
| लखनऊ | 138,921 | 151,550 | 311,920 |
| पटना | 137,958 | 150,500 | 308,370 |
ये भी पढ़ें: Petrol Diesel Price Today: पेट्रोल-डीजल के नए दाम जारी, जानें आज आपके शहर में क्या हैं तेल के रेट
/newsnation/media/agency_attachments/logo-webp.webp)
Follow Us