/newsnation/media/media_files/2025/03/26/AkpLRhnx5YSUGptFfHfX.jpg)
पेट्रोल-डीजल के नए दाम जारी Photograph: (Freepik)
Petrol Diesel Price Today: वैश्विक बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी है. पिछले तीन-चार दिनों की गिरावट के बाद गुरुवार को क्रूड की कीमतों में ब्रेक लग गया. इसके साथ ही कच्चे तेल के दाम में मामूली उछाल भी दर्ज किया गया. इसके बाद देश के कई शहरों में भी पेट्रोल और डीजल की कीमतों में थोड़ा-बहुत बदलाव देखने को मिला. आज यानी 22 जनवरी को अंतरराष्ट्रीय बाजार में डब्ल्यूटीआई क्रूड के दाम 0.11 डॉलर यानी 0.18 प्रतिशत चढ़कर 60.73 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गए. जबकि ब्रेंट क्रूड का भाव 0.09 डॉलर यानी 0.14 प्रतिशत तेजी के साथ 65.33 डॉलर प्रति बैरल हो गया है.
रोजाना सुबह 6 बजे लागू होते हैं तेल के नए दाम
बता दें कि देश की तेल विपरण कंपनियां हर दिन सुबह 6 बजे पेट्रोल और डीजल की नई कीमतें जारी करती हैं. तेल के दाम वैश्विक बाजार में क्रूड की कीमतों, डॉलर और रुपये के विनिमय के आधार पर तय किए जाते हैं. जिसमें केंद्र सरकार, राज्य सरकार के टैक्स के अलावा स्थानीय कर भी शामिल होते हैं. इसके साथ ही डीजल कमीशन भी ईंधन की कीमतों में दर्ज होती है. जिससे पेट्रोल-डीजल के दाम काफी बढ़ जाते हैं. देश में लंबे समय से पेट्रोल-डीजल की कीमतों में कोई बड़ा बदलाव नहीं हुआ है.
दिल्ली-मुंबई समेत चारों महानगरों में ईंधन का भाव
| शहर | पेट्रोल (₹/लीटर) | डीजल (₹/लीटर) |
|---|---|---|
| दिल्ली | 94.77 | 87.67 |
| मुंबई | 103.50 | 90.03 |
| कोलकाता | 105.41 | 92.02 |
| चेन्नई | 100.84 | 92.39 |
अन्य शहरों में पेट्रोल-डीजल की कीमत
| शहर | पेट्रोल (₹/लीटर) | डीजल (₹/लीटर) |
|---|---|---|
| नोएडा | 94.90 | 88.01 |
| गुरुग्राम | 95.65 | 88.10 |
| लखनऊ | 94.69 | 87.81 |
| पटना | 105.23 | 91.49 |
| जयपुर | 104.72 | 90.21 |
| भोपाल | 106.52 | 91.89 |
| बेंगलुरू | 102.96 | 90.99 |
| अहमदाबाद | 94.49 | 90.16 |
| हैदराबाद | 107.46 | 95.70 |
| चंडीगढ़ | 94.30 | 82.45 |
| भुवनेश्वर | 100.93 | 92.51 |
| तिरुवनंतपुरम | 107.48 | 96.48 |
| पुणे | 104.49 | 90.71 |
| पुडुचेरी | 96.32 | 86.53 |
| देहरादून | 93.29 | 88.13 |
ये भी पढ़ें: Gold Price Today: पहली बार 1.55 लाख के पार हुआ सोना, चांदी की कीमतों में आज भी भारी उछाल
/newsnation/media/agency_attachments/logo-webp.webp)
Follow Us