Gold-Silver Price Today: सोने-चांदी की कीमतों में भारी उछाल, जानें होली के दिन कितने बढ़े दाम

Gold-Silver Price Today: मध्य-पूर्व में चल रही जंग के बीच सोने-चांदी की कीमतों में जबरदस्त उछाल बना हुआ है. आज भी सर्राफा बाजार में तेजी देखने को मिल रही है. सोना 2000 तो चांदी 6000 रुपये से अधिक के उछाल के साथ कारोबार कर रही है.

Gold-Silver Price Today: मध्य-पूर्व में चल रही जंग के बीच सोने-चांदी की कीमतों में जबरदस्त उछाल बना हुआ है. आज भी सर्राफा बाजार में तेजी देखने को मिल रही है. सोना 2000 तो चांदी 6000 रुपये से अधिक के उछाल के साथ कारोबार कर रही है.

author-image
Suhel Khan
New Update
Gold Price Today 4 March 2026

सोने-चांदी की कीमतों में भारी उछाल Photograph: (Freepik)

Gold-Silver Price Today: देशभर में आज होली का त्योहार धूमधाम से मनाया जा रहा है. इस बीच भारतीय सर्राफा बाजार में जबरदस्त तेजी देखने को मिल रही है. जिसके चलते सोने की कीमत एक बार फिर से 1.60 लाख रुपये प्रति दस ग्राम के ऊपर निकल गई हैं. बुधवार सुबह सोने की कीमतों में 2260 रुपये प्रति दस ग्राम का उछाल दर्ज किया गया. जबकि चांदी का भाव 6060 रुपये की तेजी के साथ कारोबार करता नजर आया. फिलहाल 22 कैरेट सोने की कीमत 150,242 रुपये प्रति 10 ग्राम तो 24 कैरेट गोल्ड का भाव 163,900 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया है. वहीं चांदी का भाव 272,190 रुपये प्रति किग्रा पर पहुंच गया है.

Advertisment

MCX और यूएस कॉमेक्स पर सोने-चांदी का भाव

वहीं मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (एमसीएक्स) और विदेशी बाजार यूएस कॉमेक्स पर भी सोने और चांदी की कीमतों में आज जबरदस्त तेजी देखने को मिल रहा है. एमसीएक्स पर सोना 2247 रुपये यानी 1.40 प्रतिशत उछाल के साथ 163,355 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया है. जबकि चांदी का भाव 6,679 रुपये यानी 2.52 फीसदी की तेजी के साथ 271,997 रुपये प्रति किग्रा पर पहुंच गया है. वहीं विदेशी बाजार यानी यूएस कॉमेक्स पर सोना 52.80 डॉलर यानी 1.03 प्रतिशत उछाल के साथ 5,176.50 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रहा है. तो वहीं चांदी का भाव 1.49 डॉलर यानी 1.78 प्रतिशत तेजी के साथ 84.96 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड कर रहा है.

देश के प्रमुख शहरों में आज क्या है सोने-चांदी की कीमत?

शहर22 कैरेट सोना (₹/10 ग्राम)24 कैरेट सोना (₹/10 ग्राम)चांदी (₹/10 ग्राम)
दिल्ली149,453163,040270,850
मुंबई149,701163,310271,100
कोलकाता149,499163,090270,740
चेन्नई150,132163,780271,890
गुरुग्राम149,655163,260271,020
नोएडा149,738163,350271,170
जयपुर149,683163,290271,060
लखनऊ149,719163,330271,200
मेरठ149,738163,350271,170
चंडीगढ़149,719163,330271,310
बरेली149,793163,410271,440
वाराणसी149,793163,410271,440
कानपुर149,793163,410271,440
पटना149,673163,280271,230
रांची149,756163,370271,380
रायपुर149,637163,240270,990
अहमदाबाद149,958163,590271,730
नासिक149,701163,310271,100
हैदराबाद149,994163,630271,800
बेंगलुरू149,875163,500271,590
पुडुचेरी150,288163,950272,340
भोपाल149,912163,540271,660
गंगटोक150,544164,230272,810
आइजोल150,352164,020272,450
गुवाहाटी150,013163,650271,670

ये भी पढ़ें: Stock Market Today: मध्य पूर्व की जंग से शेयर बाजार में भूचाल, सेंसेक्स में 1700 अंक से ज्यादा की गिरावट, निफ्टी भी टूटा

Gold Silver Price Today
Advertisment