Gold-Silver Price Hike: मध्य पूर्व में चल रही जंग या कुछ और है सोने-चांदी की कीमतों में उछाल की वजह?

Gold-Silver Price Hike: सोने-चांदी की कीमतों में एक बार फिर से उछाल शुरू हो गया है. इसके पीछे की वजह अमेरिका और ईरान के बीच जारी जंग है या फिर कोई और कारण है. चलिए समझते हैं.

Gold-Silver Price Hike: सोने-चांदी की कीमतों में एक बार फिर से उछाल शुरू हो गया है. इसके पीछे की वजह अमेरिका और ईरान के बीच जारी जंग है या फिर कोई और कारण है. चलिए समझते हैं.

author-image
Suhel Khan
New Update
Gold Silver Price 5 March 2026

क्यों बढ़ रहे सोने-चांदी के दाम? Photograph: (File)

Gold-Silver Price Hike: सोने-चांदी की कीमतों में एक बार फिर से तेजी शुरू हो गई है. फरवरी के दूसरे सप्ताह में दोनों धुताओं की कीमतों में भारी गिरावट देखने को मिली थी. उसके बाद से सोने और चांदी की कीमतों में हर दिन उतार चढ़ाव देखने को मिल रहा था लेकिन 28 फरवरी को अचानक इजरायल और अमेरिका ने ईरान पर हमला कर दिया. उसके बाद पूरा मध्य पूर्व युद्ध की आग में झुलसने लगा. जिसका नतीजा ये हुआ कि सोने और चांदी की कीमतों में एक बार फिर से जबरदस्त तेजी शुरू हो गई है. जो आज भी देखने को मिल रही है.

Advertisment

ऐसे में समझने वाली बात ये है कि सोने और चांदी के दाम में मध्य पूर्व में जारी जंग के चलते ही उछाल देखने को मिल रहा है या फिर इसके पीछे कुछ और भी कारण हो सकते हैं. क्योंकि इस जंग ने कमोडिटी मार्केट में हाहाकार मचा दिया है और कच्चे तेल के दाम तेजी से बढ़ रहे हैं. जबकि दुनियाभर के शेयर बाजारों का हाल बुरा है और इनमें जबरदस्त गिरावट देखने को मिल रही है.

मंगलवार को आई थी सोने-चांदी की कीमत में भारी गिरावट

होली की छुट्टी के चलते मंगलवार को दोपहर बाद खुले मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर सोने और चांदी की कीमतों में जबरदस्त गिरावट देखने को मिली थी, इसके साथ ही विदेशी बाजार यानी यूएस कॉमेक्स पर भी सोना और चांदी सस्ता हुआ था लेकिन बुधवार को दोनों धातुओं ने फिर से तेजी लौट आई  जिससे सोना करीब चार हजार और चांदी करीब 10 हजार रुपये ऊपर चढ़ गई.

आज क्या है सर्राफा बाजार का हाल?

आज भी बाजार में तेजी बनी हुई है. फिलहाल सोना 320 रुपये प्रति 10 ग्राम के उछाल के साथ कारोबार कर रहा है तो वहीं चांदी 3500 रुपये के उछाल के साथ कारोबार कर रही है. इसके बाद 22 कैरेट सोने की कीमत 148,885  रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गई हैं तो 24 कैरेट गोल्ड का भाव 162,420 रुपये प्रति 10 ग्राम पर ट्रेड कर रहा है. वहीं चांदी का भाव 269,860 रुपये प्रति किग्रा पर पहुंच गया है.

MCX और US Comex पर सोने-चांदी का भाव

उधर मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज यानी एमसीएक्स पर भी सोने-चांदी की कीमतों में तेजी का रुख बना हुआ है. यहां सोने 343 रुपये यानी 0.21 प्रतिशत उछाल के साथ 161,868 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया है तो वहीं चांदी 4,090 रुपये या 1.54 फीसदी चढ़कर 269,650 रुपये प्रति 10 पर ट्रेड कर रही है. जबकि विदेशी बाजार यानी यूएस कॉमेक्स पर सोना 46 डॉलर या 0.90 प्रतिशत उछाल के साथ 5,180.70 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रहा है. जबकि चांदी का भाव 1.56 डॉलर यानी 1.88 फीसदी तेजी के साथ 84.75 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गया है.

सोने-चांदी की कीमतों में क्यों हो रही बै लगातार बढ़ोतरी?

आर्थिक अनिश्चितता: वैश्विक आर्थिक मंदी या वित्तीय संकट के समय, निवेशक सुरक्षित निवेश के रूप में सोने की ओर रुख करते हैं. इस बदलाव से मांग बढ़ती है, जिससे कीमतों में उछाल आता है. यानी मंदी के दौरान, लोग अस्थिर संपत्तियों की तुलना में सोने को अपने पास रखना पसंद करते हैं.

भू-राजनीतिक तनाव: विश्व भर में संघर्ष, युद्ध या राजनीतिक अस्थिरता जैसे कि अभी मध्य पूर्व में के हालात हैं वैसे हालातों में वित्तीय बाजारों में भय का माहौल पैदा होता है. जिससे अपनी स्थिरता के लिए प्रसिद्ध सोना एक पसंदीदा विकल्प बन जाता है, और यही एक प्रमुख कारण है कि युद्ध जैसे हालातों में सोने की कीमतों में जबरदस्त तेजी देखने को मिलती है.

मुद्रास्फीति से बचाव: इसके अलावा मुद्रास्फीति बढ़ने पर मुद्रा का मूल्य घट जाता है. चूंकि सोना अपना मूल्य बनाए रखता है, इसलिए निवेशक क्रय शक्ति को बनाए रखने के लिए अपना पैसा सोने में निवेश करते हैं, जिससे कीमतें बढ़ जाती हैं.

मुद्रा का कमजोर होना: रुपये के कमजोर होने से भारत में सोने के आयात की लागत बढ़ जाती है. इससे घरेलू सोने की कीमतें बढ़ जाती हैं, खासकर तब जब अंतरराष्ट्रीय दरें मजबूत बनी रहती हैं.

केंद्रीय बैंक की नीतियां: जब केंद्रीय बैंक ब्याज दरें कम करते हैं या तरलता बढ़ाने के उपाय लागू करते हैं, तो सोना रखने की अवसर लागत कम हो जाती है. सोने पर ऋण की कम ब्याज दर सोने को एक परिसंपत्ति के रूप में और भी आकर्षक बनाती है.

बढ़ती वैश्विक मांग: भारत और चीन जैसे देशों में सांस्कृतिक और त्योहारों के दौरान सोने की लगातार मांग बनी रहती है. यह वैश्विक मांग सोने की कीमतों में लगातार वृद्धि का एक प्रमुख कारण है.

ये भी पढ़ें: मिडिल ईस्ट में बड़ी जंग की ओर बढ़ा US, Doomsday मिसाइल का किया सफल परीक्षण

Gold Silver Price
Advertisment