मिडिल ईस्ट में बड़ी जंग की ओर बढ़ा US, Doomsday मिसाइल का किया सफल परीक्षण

मिडिल ईस्ट में तनाव अपने चरम पर पहुंच चुका है. अमेरिका और इजरायल की संयुक्त कार्रवाई पर ईरान कड़ा प्रहार कर रहा है. इस बीच अमेरिका ने कैलिफोर्निया से 'मिनटमैन-III बैलिस्टिक मिसाइल' का सफल परीक्षण किया है.

मिडिल ईस्ट में तनाव अपने चरम पर पहुंच चुका है. अमेरिका और इजरायल की संयुक्त कार्रवाई पर ईरान कड़ा प्रहार कर रहा है. इस बीच अमेरिका ने कैलिफोर्निया से 'मिनटमैन-III बैलिस्टिक मिसाइल' का सफल परीक्षण किया है.

author-image
Mohit Saxena
New Update
missile

Doomsday मिसाइल

मिडिल ईस्ट में जंग अपने चरम पर पहुंच चुकी है. इस बीच मंगलवार रात को अमेरिका ने कैलिफोर्निया तट पर डूम्सडे बैलिस्टिक मिसाइल का सफल परीक्षण किया है. मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, सांता बारबरा के करीब वैंडेनबर्ग स्पेस फोर्स बेस से रात 11 बजे 'मिनटमैन III बैलिस्टिक मिसाइल' को लॉन्च किया गया. यह हिरोशिमा पर गिराए परमाणु बम से 20 गुना अधिक शक्तिशाली परमाणु हथियार को ले लाने में सक्षम है. 

Advertisment

यूएस स्पेस फोर्स के तहत, जीटी 254 के रूप में जाना जाने वाला निहत्था रॉकेट, पश्चिम-मध्य प्रशांत महासागर में मार्शल द्वीप के करीब अपने टार्गेट पर गिरा. फोर्स ग्लोबल स्ट्राइक कमांड के तहत मिसाइल को प्रभावशीलता, तत्परता और सटीकता को सत्यापित करने  को लेकर दागा गया. 576 वें फ्लाइट टेस्ट स्क्वाड्रन के कमांडर लेफ्टिनेंट कर्नल कैरी व्रे ने प्रेस रिलीज में इस बात की जानकारी दी है.

अमेरिकी ठिकानों पर हमले जारी हैं

उन्होंने कहा, "इससे हमें मिसाइल सिस्टम के अलग-अलग घटकों के प्रदर्शन का आकलन करने की इजाजत मिलेगी." पूरा मिडिल ईस्ट जंग की आग में जल रहा है. बीते दिनों अमेरिका और इजरायल ने संयुक्त रूप से ईरान पर हमला किया. इसमें देश के सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई की तेहरान में मृत्यु हो गई. इसके बाद पूरा मिडिल ईस्ट जंग की चपेट में आ गया. खामेनेई की मौत के बाद ईरान की ओर से लगातार इजरायल और मिडिल ईस्ट में अमेरिकी ठिकानों पर हमले जारी हैं. दूसरी ओर हिज्बुल्लाह के सक्रिय होने के बाद इजरायल ने लेबनान की राजधानी बेरुत में हमलों की झड़ी लगाई. 

अमेरिका ने इसलिए किया मिसाइल टेस्ट 

एयर फोर्स ग्लोबल स्ट्राइक कमांड ने बताया, "मंगलवार का परीक्षण-प्रक्षेपण नियमित था. बीते कई साल पहले से निर्धारित था. 'मिनटमैन III मिसाइल' अमेरिका के परमाणु त्रिकोण का एक भाग है. इसमें जमीन, समुद्र और  हवा से दुनिया को नष्ट करने वाले हथियार लॉन्च करने की क्षमता को शामिल किया गया है. इसे परमाणु जंग को रोकने के लिए ​बनाया गया है. लेकिन यह तय करना कि अगर अमेरिका पर कभी परमाणु हमला होता है, तो वह वापस हमल कर सकता है. 

राष्ट्रपति ट्रंप की ओर से परमाणु हथियार परीक्षणों को दोबारा शुरू करने के आह्वान के बाद नवंबर में मिनटमैन  III मिसाइल को लॉन्च् किया गया था. 

मिनटमैन III क्या है? 

मिसाइल मिनटमैन III अमेरिका की सबसे पुरानी आईसीबीएम है. यह 1970 के दशक से उपयोग हो रही है. यह जमीन से लॉन्च होती है. 13,000 किलोमीटर की दूरी तय कर सकती है. इसमें न्यूक्लियर वॉरहेड भी लगाया गया  है. इस टेस्ट में किसी तरह का हथियार नहीं था.

US-Israel Attack Iran US Iran News
Advertisment