Gold-Silver Price Today: शादियों के सीजन में सस्ता हुआ सोना-चांदी, जानें आज कहां कितने गिरे दाम?

Gold-Silver Price Today: भारत में शादियों का सीजन चल रहा है. ऐसे में सर्राफा बाजार में भी हर दिन बदलाव देखने को मिल रहा है. आज यानी मंगलवार (24 फरवरी) को भी सोने और चांदी की कीमतों में गिरावट देखने को मिली.

Gold-Silver Price Today: भारत में शादियों का सीजन चल रहा है. ऐसे में सर्राफा बाजार में भी हर दिन बदलाव देखने को मिल रहा है. आज यानी मंगलवार (24 फरवरी) को भी सोने और चांदी की कीमतों में गिरावट देखने को मिली.

author-image
Suhel Khan
New Update
Gold Price Today 24 February 2026

शादियों के सीजन में सस्ता हुआ सोना-चांदी Photograph: (Freepik)

Gold-Silver Price Today: भारतीय सर्राफा बाजार में शादियों के सीजन में जबरदस्त उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है. कल यानी सोमवार को सोने और चांदी की कीमतों में जबरदस्त तेजी देखने को मिली थी, लेकिन आज दोनों धातुओं की कीमतों में गिरावट देखने को मिल रही है. आज सुबह सोने का भाव करीब 1000 रुपये की गिरावट के साथ कारोबार करता दिखा. जबकि चांदी की कीमत 1300 रुपये टूटकर ट्रेड करती नजर आई. इसके बाद 22  कैरेट गोल्ड का भाव 147,849 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया. जबकि 24 कैरेट सोने की कीमत 161,290 रुपये प्रति दस ग्राम हो गई. जबकि चांदी का भाव 265,410 रुपये प्रति किग्रा पर आ गया.

Advertisment

एमसीएक्स और विदेशी बाजार में सोने-चांदी का भाव

वहीं मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर सोना फिलहाल 739 रुपये यानी 0.46 प्रतिशत गिरकर 160,859 रुपये प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा है. जबकि चांदी का भाव 863 रुपये यानी 0.33 प्रतिशत उछाल के साथ 266,196 रुपये प्रति किग्रा पर ट्रेड कर रहा है. वहीं विदेशी बाजार यानी यूएस कॉमेक्स पर सोना 27.30 डॉलर यानी 0.52 प्रतिशत सस्ता होकर 5,198.30 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रहा है. जबकि चांदी का भाव 1.18 डॉलर यानी 1.37 प्रतिशत चढ़कर 87.76 डॉलर प्रति औंस हो गया है.

देश के प्रमुख शहरों में आज क्या है सोने और चांदी की कीमत?

शहर22 कैरेट सोना (₹/10 ग्राम)24 कैरेट सोना (₹/10 ग्राम)चांदी (₹/किग्रा)
दिल्ली147,556160,970268,130
मुंबई147,803161,240268,600
कोलकाता147,538160,950267,680
चेन्नई148,234161,710269,380
गाजियाबाद147,840161,280268,670
गुरुग्राम147,767161,200268,520
नोएडा147,840161,280268,670
बरेली147,840161,280268,670
लखनऊ147,840161,280268,670
कानपुर147,840161,280268,670
वाराणसी147,767161,200268,110
प्रयागराज147,840161,280268,670
पटना147,730161,160268,450
भोपाल147,959161,410268,880
रांची147,776161,210268,280
रायपुर147,748161,180268,490
जयपुर147,721161,150268,170
चंडीगढ़147,803161,240268,600
अहमदाबाद147,941161,390268,560
पुणे147,730161,160268,040
नासिक147,739161,170268,210
हैदराबाद147,978161,430268,630
बेंगलुरू147,858161,300268,420
पुडुचेरी148,271161,750269,170
गंगटोक148,592162,100270,020
आइजोल148,326161,810269,270

ये भी पढ़ें: AI Summit में विरोध प्रदर्शन को लेकर दिल्ली पुलिस का एक्शन, IYC चीफ उदय भानु गिरफ्तार, कोर्ट में मांगी 7 दिन की रिमांड

Gold Silver Price Today
Advertisment