बाजार नई ऊंचाई पर पहुंचा, सेंसेक्स 56,000 के स्तर पर

बाजार नई ऊंचाई पर पहुंचा, सेंसेक्स 56,000 के स्तर पर

बाजार नई ऊंचाई पर पहुंचा, सेंसेक्स 56,000 के स्तर पर

author-image
IANS
New Update
Market climb

(source : IANS)( Photo Credit : (source : IANS))

प्रमुख भारतीय इक्विटी सूचकांकों में बुधवार को तेजी जारी रही। बीएसई सेंसेक्स 56,000 के ऐतिहासिक स्तर पर पहुंच गई है।

Advertisment

इसने 56,086.50 अंक की नई ऊंचाई को छुआ है। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज पर निफ्टी 50 ने 16,693 अंक का सर्वकालिक उच्च स्तर दर्ज किया है।

सुबह करीब 10.05 बजे सेंसेक्स अपने पिछले बंद 55,792.27 से 244.51 अंक या 0.44 फीसदी की बढ़त के साथ 56,036.78 पर कारोबार कर रहा है।

यह 56,073.31 पर खुला और अब तक 55,961.73 अंक के इंट्रा डे लो को छू चुका है।

नेशनल स्टॉक एक्सचेंज में निफ्टी 50 अपने पिछले बंद से 72.85 अंक या 0.44 प्रतिशत की वृद्धि के साथ 16,687.45 पर रहा है।

सेंसेक्स पर शीर्ष लाभार्थियों में अल्ट्राटेक सीमेंट, एचडीएफसी बैंक और बजाज फाइनेंस थे, जबकि नुकसान उठाने वाले शेयरों में आईसीआईसीआई बैंक, टाइटन कंपनी, कोटक महिंद्रा बैंक और आईटीसी है।

डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.

Source : IANS

Advertisment