Gold Price Today: सोना और चांदी के दामों में गिरावट का दौर जारी, नए रेट जारी हुए

Gold Price Today: मुंबई में 24 कैरेट सोने के दाम 156590 रुपये प्रति 10 ग्राम तक पहुंच चुके हैं. वहीं लखनऊ में 22 कैरेट गोल्ड के दाम वर्तमान में 143690 रुपये प्रति 10 ग्राम है.

Gold Price Today: मुंबई में 24 कैरेट सोने के दाम 156590 रुपये प्रति 10 ग्राम तक पहुंच चुके हैं. वहीं लखनऊ में 22 कैरेट गोल्ड के दाम वर्तमान में 143690 रुपये प्रति 10 ग्राम है.

author-image
Mohit Saxena
New Update
gold Price 6 february 2026

सोने के भाव में गिरावट रुख जारी है. नए सप्ताह के पहले दिन यानि सोमवार, 9 फरवरी की सुबह राजधानी दिल्ली में 24 कैरेट गोल्ड के दाम गिरकर 156740 रुपये प्रति 10 ग्राम तक पहुंच गया है. मुंबई में कीमत 156590 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच चुका है. एक सप्ताह में 24 कैरेट गोल्ड 3980 रुपये कमजोर हो चुका है. वहीं 22 कैरेट गोल्ड के दाम 3650 रुपये गिर चुका है. अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने का भाव 4887.30 डॉलर प्रति औंस पहुंच गया है.

Advertisment

साल के अंत तक सोने के दाम 6300 डॉलर प्रति औंस तक पहुंच चुका है. सेंट्रल बैंकों और निवेशकों की ओर डिमांड के कारण ऐसा हो रहा है. एक अनुमान के अनुसार, 2026 में सेंट्रल-बैंकों की ओर से सोने की खरीद 800 टन रह सकती है. 

चांदी की कीमत

दूसरी कीमती धातु चांदी में भी भारी गिरावट दर्ज की गई है. 9 फरवरी की सुबह चांदी के दाम 284900 रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुंच चुकी है. एक सप्ताह के अंदर चांदी 65000 रुपये नीचे गिर चुकी है. 30 जनवरी को चांदी के भाव 4 लाख रुपये तक पहुंच गई थी. विदेशी बाजारों में हाजिर भाव 74 डॉलर प्रति औंस तक है. 

इन शहरों में क्या हैं दाम? 

दिल्ली में 24 कैरेट सोने की कीमत 156740 रुपये प्रति 10 ग्राम है. 22 कैरेट का भाव 143690 रुपये प्रति 10 ग्राम है. वहीं मुंबई, चेन्नई और कोलकाता में मुंबई, चेन्नई और कोलकाता में 22 कैरेट सोने की कीमत 143540 रुपये प्रति 10 ग्राम है. वहीं 24 कैरेट सोने की कीमत 156590 रुपये प्रति 10 ग्राम है. पुणे और बेंगलुरु शहरों में 24 कैरेट  गोल्ड के दाम 156590 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट गोल्ड की कीमत 143540  रुपये प्रति 10 ग्राम है.

ये भी पढ़ें: रायबरेली में गंगा एक्प्रेसवे पर तेज रफ्तार कार ने आठ लोगों को कुचला, 4 की मौत

Gold Silver Rate
Advertisment