Petrol Diesel Rate Today 30 March 2021: आपके शहर में किस भाव पर मिल रहा है पेट्रोल-डीजल, देखें लिस्ट
Petrol Diesel Rate Today 30 March 2021: देश की राजधानी दिल्ली में पेट्रोल 22 पैसे प्रति लीटर और डीजल 23 पैसे प्रति लीटर सस्ता हुआ है. दिल्ली में पेट्रोल के दाम घटकर 90.56 रुपये और डीजल 80.87 रुपये प्रति लीटर हो गए हैं.
highlights
- दिल्ली में पेट्रोल 22 पैसे प्रति लीटर और डीजल 23 पैसे प्रति लीटर सस्ता हुआ
- दिल्ली में पेट्रोल के दाम घटकर 90.56 रुपये और डीजल 80.87 रुपये प्रति लीटर
नई दिल्ली:
Petrol Diesel Rate Today 30 March 2021: आम आदमी को पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों से आज राहत मिली है. देश की राजधानी दिल्ली में पेट्रोल 22 पैसे प्रति लीटर और डीजल 23 पैसे प्रति लीटर सस्ता हुआ है. दिल्ली में पेट्रोल (Check Petrol Rate List) के दाम घटकर 90.56 रुपये और डीजल 80.87 रुपये प्रति लीटर हो गए हैं. ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने आज पेट्रोल-डीजल के दाम घटाकर आम आदमी को बड़ी राहत दी है. बता दें कि अंतर्राष्ट्रीय वायदा बाजार इंटरकॉन्टिनेंटल एक्सचेंज (आईसीई) पर ब्रेंट क्रूड के मई डिलीवरी अनुबंध में मंगलवार को बीते सत्र से 0.22 फीसदी की तेजी के साथ 65.06 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार देखा जा रहा है. गौरतलब है कि बीते सत्र में ब्रेंट में एक फीसदी से ज्यादा की तेजी आई थी.
यह भी पढ़ें: Sensex Open Today 30 March 2021: 323 प्वाइंट बढ़कर खुला सेंसेक्स, निफ्टी 14,600 के पार
शहर | पेट्रोल | डीजल |
मुंबई | 96.98 | 87.96 |
चेन्नई | 92.58 | 85.88 |
पटना | 92.89 | 86.11 |
रांची | 88.07 | 85.50 |
लखनऊ | 88.85 | 81.27 |
बेंगलुरु | 93.59 | 85.75 |
कोलकाता | 90.77 | 83.75 |
जयपुर | 97.08 | 89.35 |
भोपाल | 98.58 | 89.13 |
आंकड़े रुपये प्रति लीटर में |
रोजाना तय होते हैं पेट्रोल-डीजल (Petrol-Diesel) के भाव
ऑयल मार्केटिंग कंपनियां (OMC) कीमतों की समीक्षा के बाद प्रतिदिन पेट्रोल (Petrol Rate) और डीजल के रेट (Diesel Rate) तय करती हैं. इंडियन ऑयल (Indian Oil), भारत पेट्रोलियम (Bharat Petrolium) और हिंदुस्तान पेट्रोलियम (Hindustan Petrolium) रोजाना सुबह 6 बजे पेट्रोल और डीजल (diesel) की दरों में संशोधन कर जारी करती हैं. पेट्रोल और डीजल की कीमतों में एक्साइज ड्यूटी, डीलर का कमीशन और अन्य चीजों को जोड़ने के बाद तेल का दाम दोगुना तक बढ़ जाता है.
यह भी पढ़ें: Gold Silver Rate Today 30 March 2021: आज घट सकते हैं सोने-चांदी के दाम, देखें टॉप ट्रेडिंग कॉल्स
SMS से भी पता कर सकते हैं पेट्रोल-डीजल (Petrol Diesel) के रेट
कोई भी व्यक्ति अपने शहर के पेट्रोल-डीजल के दाम रोजाना SMS के जरिए भी पता कर सकता है. इंडियन ऑयल (IOC) के उपभोक्ता RSP<डीलर कोड> लिखकर 9224992249 नंबर पर और बीपीसीएल (BPCL) उपभोक्ता RSP<डीलर कोड> लिखकर 9223112222 नंबर पर भेज सकते हैं. एचपीसीएल (HPCL) के उपभोक्ता HPPRICE<डीलर कोड> लिखकर 9222201122 नंबर पर भेजा जा सकता है.
वीडियो
IPL 2024
मनोरंजन
धर्म-कर्म
-
Hanuman Jayanti 2024 Date: हनुमान जयंती पर बनेगा गजलक्ष्मी राजयोग, जानें किन राशियो की होगी आर्थिक उन्नति
-
भारत के इस मंदिर में नहीं मिलती पुरुषों को एंट्री, यहां होते हैं कई तांत्रिक अनुष्ठान
-
Mars Transit in Pisces: 23 अप्रैल 2024 को होगा मीन राशि में मंगल का गोचर, जानें देश और दुनिया पर इसका प्रभाव
-
Kamada Ekadashi 2024: कामदा एकादशी से पहले जरूर करें 10 बार स्नान, सफलता मिलने में नहीं लगेगा समय