Petrol Diesel Rate Today 14 Sep 2020: पेट्रोल-डीजल की महंगाई से आम जनता को मिली राहत, जानिए आज के रेट
Petrol Diesel Rate Today 14 Sep 2020: ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने दिल्ली में पेट्रोल 14 पैसे प्रति लीटर सस्ता किया है, जबकि मुंबई, कोलकाता और चेन्नई में पेट्रोल 13 पैसे प्रति लीटर सस्ता हुआ है.
नई दिल्ली:
Petrol Diesel Rate Today 14 Sep 2020: एक दिन की स्थिरता के बाद आज यानि सोमवार को पेट्रोल-डीजल (Petrol Diesel Price Today) की महंगाई से आम जनता को राहत मिली है. ऑयल मार्केटिंग कंपनियों (OMC) ने सोमवार को पेट्रोल 14 पैसे प्रति लीटर और डीजल 15 पैसे प्रति लीटर सस्ता कर दिया है. ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने दिल्ली में पेट्रोल 14 पैसे प्रति लीटर सस्ता किया है, जबकि मुंबई, कोलकाता और चेन्नई में पेट्रोल 13 पैसे प्रति लीटर सस्ता हुआ है. दिल्ली और कोलकाता में डीजल 15 पैसे प्रति लीटर, मुंबई और कोलकाता में क्रमश: 16 पैसे प्रति लीटर और 14 पैसे प्रति लीटर सस्ता किया है.
यह भी पढ़ें: देश को लगा महंगाई का तड़का, टमाटर गुस्से से हुआ लाल
14 सितंबर को आपके शहर में पेट्रोल और डीजल के रेट
शहर का नाम | पेट्रोल रुपये /लीटर | डीजल रुपये /लीटर |
दिल्ली | 81.72 | 72.78 |
मुंबई | 88.38 | 79.29 |
कोलकाता | 83.23 | 76.28 |
चेन्नई | 84.72 | 78.12 |
नोएडा | 82.08 | 73.09 |
लखनऊ | 81.98 | 72.99 |
चंडीगढ़ | 78.62 | 72.44 |
पटना | 84.29 | 78.05 |
रांची | 81.24 | 76.97 |
बेंगलरु | 84.38 | 77.06 |
कच्चे तेल में सीमित दायरे में कारोबार
सोमवार को डब्ल्यूटीआई क्रूड (WTI Crude) और ब्रेंट क्रूड (Brent) में उतार-चढ़ाव के साथ कारोबार हो रहा है. WTI Crude और ब्रेंट क्रूड में क्रमश: 37.50 डॉलर प्रति बैरल के नीचे और 40 डॉलर प्रति बैरल के नीचे कारोबार दर्ज किया जा रहा है. शुक्रवार को MCX पर कच्चा तेल सितंबर वायदा 28 रुपये की गिरावट के साथ 2,737 रुपये के स्तर पर बंद हुआ था.
यह भी पढ़ें: शेयर बाजार में Zomato से मिलेगा कमाई का मौका, जानें कब आ रहा है IPO
रोजाना तय होते हैं पेट्रोल-डीजल (Petrol-Diesel) के भाव
ऑयल मार्केटिंग कंपनियां (OMC) कीमतों की समीक्षा के बाद प्रतिदिन पेट्रोल (Petrol Rate) और डीजल के रेट (Diesel Rate) तय करती हैं. इंडियन ऑयल (Indian Oil), भारत पेट्रोलियम (Bharat Petrolium) और हिंदुस्तान पेट्रोलियम (Hindustan Petrolium) रोजाना सुबह 6 बजे पेट्रोल और डीजल (diesel) की दरों में संशोधन कर जारी करती हैं. पेट्रोल और डीजल की कीमतों में एक्साइज ड्यूटी, डीलर का कमीशन और अन्य चीजों को जोड़ने के बाद तेल का दाम दोगुना तक बढ़ जाता है.
यह भी पढ़ें: दिसंबर के बाद ही खुदरा महंगाई में आएगी गिरावट, SBI की रिपोर्ट
SMS से भी पता कर सकते हैं पेट्रोल-डीजल (Petrol Diesel) के रेट
कोई भी व्यक्ति अपने शहर के पेट्रोल-डीजल के दाम रोजाना SMS के जरिए भी पता कर सकता है. इंडियन ऑयल (IOC) के उपभोक्ता RSP<डीलर कोड> लिखकर 9224992249 नंबर पर और बीपीसीएल (BPCL) उपभोक्ता RSP<डीलर कोड> लिखकर 9223112222 नंबर पर भेज सकते हैं. एचपीसीएल (HPCL) के उपभोक्ता HPPRICE<डीलर कोड> लिखकर 9222201122 नंबर पर भेजा जा सकता है.
Don't Miss
वीडियो
IPL 2024
मनोरंजन
-
Sonam Kapoor Postpartum Weight Gain: प्रेगनेंसी के बाद सोनम कपूर का बढ़ गया 32 किलो वजन, फिट होने के लिए की इतनी मेहनत
-
Randeep Hooda: रणदीप हुडा को मिला लता दीनानाथ मंगेशकर पुरस्कार, सोशल मीडिया पर जताया आभार
-
Kajol Workout Routine: 49 की उर्म में ऐसे इतनी फिट रहती हैं काजोल, शेयर किया अपना जिम रुटीन
धर्म-कर्म
-
Vikat Sanakashti Chaturthi 2024: विकट संकष्टी चतुर्थी व्रत कब? बस इस मूहूर्त में करें गणेश जी की पूजा, जानें डेट
-
Shukra Gochar 2024: शुक्र ने किया मेष राशि में गोचर, यहां जानें किस राशि वालों पर पड़ेगा क्या प्रभाव
-
Buddha Purnima 2024: कब है बुद्ध पूर्णिमा, वैशाख मास में कैसे मनाया जाएगा ये उत्सव
-
Shani Shash Rajyog 2024: 30 साल बाद आज शनि बना रहे हैं शश राजयोग, इन 3 राशियों की खुलेगी लॉटरी