/newsnation/media/media_files/2025/02/21/xyGs0wYyGbA25mHESLQj.jpg)
पेट्रोल-डीजल की ताजा कीमतें जारी Photograph: (Freepik)
Petrol Diesel Price Today: अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में आज यानी रविवार (25 जनवरी, 2026) को जबरदस्त उछाल देखने को मिला. इसके बाद देश के कई शहरों में पेट्रोल और डीजल की कीमतें बदल गईं. रविवार को डब्ल्यूटीआई क्रूड की कीमतों में 1.71 डॉलर यानी 2.88 प्रतिशत का उछाल दर्ज किया गया. डिसके बाद ये बढ़कर 61.07 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया. जबकि ब्रेंट क्रूड का भाव 1.82 डॉलर यानी 2.84 फीसदी तेजी के साथ 65.88 डॉलर प्रति बैरल हो गया.
रोजाना तय होती हैं पेट्रोल-डीजल की कीमतें
बता दें कि देश के तेल विपरण कंपनियां हर दिन सुबह 6 बजे पेट्रोल और डीजल की ताजा कीमतें जारी करती है. तेल के दाम वैश्विक बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में समीक्षा और डॉलर, रुपये की विनमय दरों के हिसाब से तय होते हैं. पेट्रोल-डीजल की कीमतों में केंद्रीय, राज्य और स्थानीय करों के साथ डीलर कमीशन भी शामिल होता हैं.
देश के चार प्रमुख महानगरों में तेल का भाव
| शहर | पेट्रोल (₹ प्रति लीटर) | डीज़ल (₹ प्रति लीटर) |
|---|---|---|
| दिल्ली | 94.77 | 87.67 |
| मुंबई | 103.50 | 90.03 |
| कोलकाता | 105.41 | 92.02 |
| चेन्नई | 100.84 | 92.39 |
अन्य शहरों में पेट्रोल-डीजल की कीमत
| शहर | पेट्रोल (₹/लीटर) | डीज़ल (₹/लीटर) |
|---|---|---|
| नोएडा | 94.90 | 88.01 |
| गुरुग्राम | 95.65 | 88.10 |
| बेंगलुरू | 102.92 | 90.99 |
| भुवनेश्वर | 101.19 | 92.76 |
| चंडीगढ़ | 94.30 | 82.45 |
| हैदराबाद | 107.50 | 95.70 |
| जयपुर | 104.72 | 90.21 |
| लखनऊ | 94.69 | 87.81 |
| पटना | 105.23 | 91.49 |
| तिरुवनंतपुरम | 107.48 | 96.48 |
| मेरठ | 94.47 | 87.54 |
| देहरादून | 93.43 | 88.33 |
| बरेली | 95.11 | 88.28 |
| अहमदाबाद | 94.49 | 90.16 |
| पुणे | 104.19 | 90.71 |
| नासिक | 104.34 | 90.86 |
| पुडुचेरी | 96.32 | 86.53 |
| गंगटोक | 103.35 | 90.45 |
| गुवाहाटी | 98.35 | 87.57 |
ये भी पढ़ें: Gold Price Today: केंद्रीय बजट से पहले सस्ता हुआ सोना-चांदी, जानें आपके शहर में कितने गिरे दाम
/newsnation/media/agency_attachments/logo-webp.webp)
Follow Us