Petrol Diesel Price Today: पेट्रोल-डीजल की ताजा कीमतें जारी, जानें आज कहां क्या हैं तेल के रेट

Petrol Diesel Price Today: वैश्विक बाजार में आज यानी रविवार को कच्चे तेल की कीमतों में लगातार दूसरे दिन गिरावट देखने को मिली. इसके बाद कई शहरों में पेट्रोल और डीजल के दाम भी कम हो गए.

Petrol Diesel Price Today: वैश्विक बाजार में आज यानी रविवार को कच्चे तेल की कीमतों में लगातार दूसरे दिन गिरावट देखने को मिली. इसके बाद कई शहरों में पेट्रोल और डीजल के दाम भी कम हो गए.

author-image
Suhel Khan
New Update
petrol diesel price 1 February 2026

पेट्रोल-डीजल की ताजा कीमतें जारी Photograph: (Freepic)

Petrol Diesel Price Today: देश की तेल वितरण कंपनियों ने पेट्रोल-डीजल की ताजा कीमतें जारी कर दी हैं. इन कीमतों के मुताबिक, रविवार यानी 14 दिसंबर को कई शहरों में तेल के दाम कम हुए हैं तो कुछ शहरों में ईंधन का भाव बढ़ गया है. वहीं वैश्विक बाजार में रविवार को लगातार दूसरे दिन कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट दर्ज की गई. इस दौरान डब्ल्यूटीआई क्रूड के दाम 0.16 डॉलर यानी 0.28 प्रतिशत गिरावट के साथ 57.44 डॉलर प्रति बैरल पर आ गए हैं. जबकि ब्रेंट क्रूड का भाव 0.16 डॉलर यानी 0.26 प्रतिशत टूटकर 61.12 डॉलर प्रति बैरल पर आ गया है.

Advertisment

जानें कहां-कहां महंगा हुआ पेट्रोल-डीजल?

गुड रिटर्न्स वेबसाइट से मिले डेटा के मुताबिक, दिल्ली से सटे नोएडा-ग्रेटर नोएडा में आज पेट्रोल 4 पैसे महंगा होकर 95.16 रुपये प्रति लीटर पर पहुंच गया है. तो वहीं डीजल का भाव 2 पैसे चढ़कर 88.31 रुपये प्रति लीटर हो गया है. वहीं भुवनेश्वर में पेट्रोल 10 पैसे महंगा होकर 101.03 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है. जबकि डीजल का भाव 9 पैसे बढ़कर 92.60 रुपये प्रति लीटर हो गया है. तिरुवनंतपुरम में पेट्रोल 19 पैसे चढ़कर 107.49 रुपये प्रति लीटर मिल रहा है. तो डीजल की कीमत 30 पैसे बढ़कर 96.48 रुपये प्रति लीटर हो गई है.

इन शहरों में गिरे तेल के दाम

दिल्ली से सटे हरियाणा के गुरुग्राम में आज पेट्रोल 4 पैसे सस्ता होकर 95.47 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है. जबकि डीजल का भाव 4 पैसे गिरकर 87.93 रुपये प्रति लीटर हो गया है. बिहार की राजधानी पटना में पेट्रोल का भाव 35 पैसे कम होकर 105.23 रुपये प्रति लीटर पर आ गया है. वहीं डीजल की कीमत 33 पैसे टूटकर 91.49 रुपये प्रति लीटर हो गई है.

ये भी पढ़ें: Housing Scheme: नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट के पास जमीन खरीदने का सुनहरा मौका, 973 प्लॉटों की बिक्री शुरू करने वाला है YEIDA

चारों महानगरों में क्या हैं तेल की कीमत?

दिल्ली-मुंबई और कोलकाता में पेट्रोल-डीजल के दाम स्थिर बने हुए हैं. दिल्ली में फिलहाल पेट्रोल-डीजल क्रमशः 94.77-87.67 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है. जबकि मुंबई में पेट्रोल 103.54 तो डीजल 90.03 रुपये प्रति लीटर बना हुआ है. उधर कोलकाता में पेट्रोल का भाव 105.41 रुपये प्रति लीटर चल रहा है. जबकि डीजल का भाव 92.03 रुपये प्रति लीटर बना हुआ है. आज यानी रविवार को चेन्नई में पेट्रोल की कीमत 23 पैसे चढ़कर 101.03 रुपये प्रति लीटर हो गई. जबकि डीजल का भाव यहां पैसे 22 महंगा होकर 92.61 रुपये प्रति लीटर हो गया.

ये भी पढ़ें: Property News: क्या नाना-नानी की संपत्ति पर नाती या नातिन का होता है अधिकार, जानें कानून क्या कहता है?

Petrol Diesel Price Today
Advertisment