Petrol Diesel Rate Today 18 Sep 2020: पेट्रोल-डीजल के दाम में भारी कटौती, यहां चेक करें अपने शहर के रेट
Petrol Diesel Rate Today 18 Sep 2020: ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने दिल्ली और चेन्नई में पेट्रोल के दाम क्रमश: 26 पैसे प्रति लीटर और 23 पैसे प्रति लीटर घटा दिए हैं. वहीं दूसरी ओर मुंबई और कोलकाता में पेट्रोल 25 पैसे प्रति लीटर सस्ता कर दिया है.
नई दिल्ली:
Petrol Diesel Rate Today 18 Sep 2020: पेट्रोल-डीजल (Petrol Diesel Price Today) की कीमतों में लगातार दूसरे दिन गिरावट दर्ज की जा रही है. ऑयल मार्केटिंग कंपनियों (OMC) ने शुक्रवार को पेट्रोल 26 पैसे प्रति लीटर और डीजल 37 पैसे प्रति लीटर तक सस्ता कर दिया है. ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने दिल्ली और चेन्नई में पेट्रोल के दाम क्रमश: 26 पैसे प्रति लीटर और 23 पैसे प्रति लीटर घटा दिए हैं. वहीं दूसरी ओर मुंबई और कोलकाता में पेट्रोल 25 पैसे प्रति लीटर सस्ता कर दिया है.
यह भी पढ़ें: किसानों के हित में लिए गए फैसले पर विपक्ष कर रहा राजनीति: कैलाश चौधरी
ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने डीजल के दाम में भी कटौती की है. दिल्ली और कोलकाता में डीजल 35 पैसे प्रति लीटर सस्ता कर दिया है. वहीं मुंबई और चेन्नई में डीजल की कीमतों में क्रमश: 37 पैसे प्रति लीटर और 33 पैसे प्रति लीटर की कटौती की गई है.
18 सितंबर को आपके शहर में पेट्रोल और डीजल के रेट
शहर का नाम | पेट्रोल रुपये /लीटर | डीजल रुपये /लीटर |
दिल्ली | 81.14 | 72.02 |
मुंबई | 87.82 | 78.48 |
कोलकाता | 82.67 | 75.52 |
चेन्नई | 84.21 | 77.40 |
नोएडा | 81.64 | 72.33 |
लखनऊ | 81.54 | 72.23 |
चंडीगढ़ | 78.06 | 71.68 |
पटना | 83.79 | 77.40 |
रांची | 80.79 | 76.17 |
बेंगलरु | 83.78 | 76.25 |
कच्चे तेल में लाल निशान में कारोबार
शुक्रवार को डब्ल्यूटीआई क्रूड (WTI Crude) और ब्रेंट क्रूड (Brent) में लाल निशान में कारोबार हो रहा है. WTI Crude और ब्रेंट क्रूड में क्रमश: 41 डॉलर प्रति बैरल और 43.50 डॉलर प्रति बैरल के स्तर पर कारोबार दर्ज किया जा रहा है. गुरुवार को MCX पर कच्चा तेल सितंबर वायदा 82 रुपये की मजबूती के साथ 3,022 रुपये के स्तर पर बंद हुआ था.
रोजाना तय होते हैं पेट्रोल-डीजल (Petrol-Diesel) के रेट
ऑयल मार्केटिंग कंपनियां (OMC) कीमतों की समीक्षा के बाद प्रतिदिन पेट्रोल (Petrol Rate) और डीजल के रेट (Diesel Rate) तय करती हैं. इंडियन ऑयल (Indian Oil), भारत पेट्रोलियम (Bharat Petrolium) और हिंदुस्तान पेट्रोलियम (Hindustan Petrolium) रोजाना सुबह 6 बजे पेट्रोल और डीजल (diesel) की दरों में संशोधन कर जारी करती हैं. पेट्रोल और डीजल की कीमतों में एक्साइज ड्यूटी, डीलर का कमीशन और अन्य चीजों को जोड़ने के बाद तेल का दाम दोगुना तक बढ़ जाता है.
यह भी पढ़ें: भारत की GDP को लेकर इस ब्रोकरेज हाउस ने जारी किया नया अनुमान
SMS से भी पता कर सकते हैं पेट्रोल-डीजल (Petrol Diesel) के दाम
कोई भी व्यक्ति अपने शहर के पेट्रोल-डीजल के दाम रोजाना SMS के जरिए भी पता कर सकता है. इंडियन ऑयल (IOC) के उपभोक्ता RSP<डीलर कोड> लिखकर 9224992249 नंबर पर और बीपीसीएल (BPCL) उपभोक्ता RSP<डीलर कोड> लिखकर 9223112222 नंबर पर भेज सकते हैं. एचपीसीएल (HPCL) के उपभोक्ता HPPRICE<डीलर कोड> लिखकर 9222201122 नंबर पर भेज सकते हैं.
वीडियो
IPL 2024
मनोरंजन
धर्म-कर्म
-
Hanuman Jayanti 2024 Date: हनुमान जयंती पर बनेगा गजलक्ष्मी राजयोग, जानें किन राशियो की होगी आर्थिक उन्नति
-
भारत के इस मंदिर में नहीं मिलती पुरुषों को एंट्री, यहां होते हैं कई तांत्रिक अनुष्ठान
-
Mars Transit in Pisces: 23 अप्रैल 2024 को होगा मीन राशि में मंगल का गोचर, जानें देश और दुनिया पर इसका प्रभाव
-
Kamada Ekadashi 2024: कामदा एकादशी से पहले जरूर करें 10 बार स्नान, सफलता मिलने में नहीं लगेगा समय