Petrol Diesel Price Today: बजट से पहले बदली पेट्रोल-डीजल की कीमत, जानें अब आपके शहर में क्या हैं तेल के दाम

Petrol Diesel Price Today: अंतरराष्ट्रीय बाजार में आज यानी रविवार (1 फरवरी,2026) को भी क्रूड की कीमतों में गिरावट दर्ज की गई. इसके बाद देश के कई शहरों में पेट्रोल और डीजल के दाम बदल गए.

Petrol Diesel Price Today: अंतरराष्ट्रीय बाजार में आज यानी रविवार (1 फरवरी,2026) को भी क्रूड की कीमतों में गिरावट दर्ज की गई. इसके बाद देश के कई शहरों में पेट्रोल और डीजल के दाम बदल गए.

author-image
Suhel Khan
New Update
petrol diesel price 1 February 2026

बजट से पहले बदले पेट्रोल-डीजल के दाम Photograph: (Freepik)

Petrol Diesel Price Today: केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण आज अपना नौवां बजट पेश करने वाली हैं. बजट से पहले ही देश के कई शहरों में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में मामूली बदलाव दर्ज किया गया. वहीं दूसरी ओर वैश्विक बाजार में क्रूड की कीमतों में आज भी गिरावट देखने को मिली. आज यानी रविवार को डब्ल्यूटीआई क्रूड के दाम 0.21 डॉलर यानी 0.32 प्रतिशत टूटकर 65.21 डॉलर प्रति बैरल पर आ गए. जबकि ब्रेंट क्रूड का भाव 0.27 डॉलर यानी 0.39 प्रतिशत गिरकर 69.32 डॉलर प्रति बैरल हो गए.

Advertisment

रोजाना सुबह 6 बजे जारी होते हैं पेट्रोल-डीजल के दाम

बता दें कि भारत में पेट्रोल और डीजल की कीमतें हर दिन तय की जाती है. ईंधन का भाव तय करने का अधिकार देश के तेल विपरण कंपनियों के पास है. वैश्विक बाजार में क्रूड की कीमतों की समीक्षा और डॉलर के मुकाबले रुपये की कीमत के आधार पर पेट्रोल और डीजल के भाव तय किए जाते हैं. ईंधन का नया भाव हर दिन सुबह 6 बजे जारी किया जाता है. तेल की कीमतों में केंद्रीय और राज्य सरकारों के टैक्स के अलावा स्थानीय कर और डीलर कमीशन भी शामिल होता. जिसके चलते पेट्रोल-डीजल के दाम अपनी मूल कीमतों से अधिक पर पहुंच जाते हैं.

देश के चार प्रमुख महानगरों में तेल का भाव

शहरपेट्रोल (₹/लीटर)डीज़ल (₹/लीटर)
दिल्ली94.7787.67
मुंबई103.5490.03
कोलकाता105.4192.02
चेन्नई100.8092.39

देश के अन्य शहरों में क्या हैं पेट्रोल-डीजल के दाम

शहरपेट्रोल (₹/लीटर)डीज़ल (₹/लीटर)
गुरुग्राम95.6588.10
नोएडा95.0588.19
बेंगलुरू102.9690.99
भुवनेश्वर101.0390.60
चंडीगढ़94.3082.45
हैदराबाद107.4695.70
जयपुर104.7290.21
लखनऊ94.6987.81
पटना106.1192.32
तिरुवनंतपुरम107.4996.48
कानपुर94.5487.63
मेरठ94.4787.54
मुरादाबाद95.3788.53
देहरादून93.4388.33
रायपुर99.3093.26
रांची98.2092.96
शिमला95.1087.25
जम्मू96.7183.53
श्रीनगर100.6486.82
अहमदाबाद94.2989.95
आइजोल99.4588.52
गंगटोक103.3590.45
पुडुचेरी96.2686.47
नासिक96.2686.47
पुणे104.5991.10

ये भी पढ़ें: LPG Cylinder Price: बजट से पहले महंगा हुआ गैस सिलेंडर, इतने रुपए की हुई बढ़ोतरी; जानें नया रेट

Petrol Diesel Price Today
Advertisment