/newsnation/media/media_files/2025/04/04/MJkr2MYkNHrp3fr9IYMA.jpg)
पेट्रोल-डीजल की ताजा कीमतें जारी Photograph: (Freepik)
Petrol Diesel Price Today: अमेरिका-ईरान समेत खाड़ी के देशों में भी तनाव बढ़ने लगा है. जिसका असर कच्चे तेल की कीमतों पर देखने को मिल रहा है. यही वजह है कि आज यानी बुधवार को ग्लोबल मार्केट में क्रूड की कीमतों में तेजी दर्ज की गई. 28 जनवरी को डब्ल्यूटीआई क्रूड के दाम 0.20 डॉलर यानी 0.32 प्रतिशत उछाल के साथ 62.59 डॉलर प्रति बैरल हो गए. जबकि ब्रेंट क्रूड का भाव 0.09 डॉलर यानी 0.13 प्रतिशत तेजी के साथ 67.66 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गए.
इसके बाद देश की तेल कंपनियों ने पेट्रोल-डीजल की कीमतें अपडेट कर दी. बुधवार को कई शहरों में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में मामूली बढ़ोतरी दर्ज की गई. बता दें कि भारत की तेल वितरण कंपनियां रोजाना सुबह 6 बजे पेट्रोल और डीजल की ताजा कीमतें जारी करती हैं. तेल के दाम अंतरराष्ट्रीय बाजार में क्रूड की कीमतों की समीक्षा और डॉलर के मुकाबले रुपये की कीमत के आधार पर तय किए जाते हैं. ईंधन के दाम में केंद्रीय और राज्य कर के अलावा डीलर कमीशन और कुछ स्थानीय कर भी शामिल होते हैं.
दिल्ली-मुंबई समेत चारों महानगरों में ईंधन का भाव
| शहर | पेट्रोल (₹/लीटर) | डीज़ल (₹/लीटर) |
|---|---|---|
| दिल्ली | 94.77 | 87.67 |
| मुंबई | 103.50 | 90.03 |
| कोलकाता | 105.41 | 92.02 |
| चेन्नई | 100.95 | 92.49 |
अन्य शहरों में पेट्रोल-डीजल की कीमत
| शहर | पेट्रोल (₹/लीटर) | डीज़ल (₹/लीटर) |
|---|---|---|
| नोएडा | 94.90 | 88.01 |
| गुरुग्राम | 95.65 | 88.10 |
| लखनऊ | 94.52 | 87.61 |
| पटना | 105.23 | 91.49 |
| जयपुर | 104.72 | 90.21 |
| चंडीगढ़ | 94.30 | 82.45 |
| भुवनेश्वर | 101.11 | 92.69 |
| तिरुवनंतपुरम | 107.48 | 96.48 |
| बेंगलुरू | 102.96 | 90.99 |
| हैदराबाद | 107.46 | 95.70 |
| अहमदाबाद | 94.49 | 90.16 |
| देहरादून | 93.43 | 88.33 |
| शिमला | 95.18 | 87.27 |
| श्रीनगर | 100.70 | 86.88 |
| जम्मू | 96.49 | 83.33 |
| गंगटोक | 103.35 | 90.45 |
| गुवाहाटी | 98.32 | 87.55 |
| आइजोल | 99.06 | 87.92 |
| रांची | 99.06 | 87.92 |
| रायपुर | 99.44 | 93.39 |
| पुडुचेरी | 96.32 | 86.53 |
ये भी पढ़ें: Gold Price Today: चांदी ने आज फिर बनाया रिकॉर्ड, पहली बार 3.50 लाख के पार निकला भाव, इतना महंगा हुआ सोना
/newsnation/media/agency_attachments/logo-webp.webp)
Follow Us