/newsnation/media/media_files/2025/07/20/petrol-diesel-price-20-july-2025-07-20-07-47-05.jpg)
पेट्रोल-डीजल की ताजा कीमतें जारी Photograph: (Freepic)
Petrol Diesel Price Today: वैश्विक बाजार में आज यानी गुरुवार (25 दिसंबर) को कच्चे तेल की कीमतों में मामूली गिरावट देखने को मिली. इसके बाद देश के कई शहरों में भी पेट्रोल और डीजल के दाम बदल गए. गुरुवार को ग्लोबल मार्केट में डब्ल्यूटीआई क्रूड की कीमत 0.03 डॉलर यानी 0.05 प्रतिशत गिरावट के साथ 58.35 डॉलर प्रति बैरल पर आ गए. जबकि ब्रेंट क्रूड का भाव 0.14 डॉलर यानी 0.22 प्रतिशत गिरकर 62.24 डॉलर प्रति बैरल पर आ गए. इसके बाद देश के कई शहरों में पेट्रोल और डीजल के दाम में मामूली सा बदलाव दर्ज किया गया.
दिल्ली-मुंबई समेत चारों प्रमुख महानगरों में तेल का भाव
| शहर | पेट्रोल | डीजल |
| दिल्ली | 94.77 | 87.67 |
| मुंबई | 103.54 | 90.03 |
| कोलकाता | 105.41 | 92.02 |
| चेन्नई | 100.90 | 92.48 |
देश के अन्य शहरों में पेट्रोल-डीजल की कीमत
| गुरुग्राम | पेट्रोल | डीजल |
| नोएडा | 95.51 | 87.97 |
| बेंगलुरू | 102.92 | 90.99 |
| भुवनेश्वर | 100.93 | 92.51 |
| चंडीगढ़ | 94.30 | 82.45 |
| हैदराबाद | 107.46 | 95.70 |
| जयपुर | 104.72 | 90.21 |
| लखनऊ | 94.57 | 87.67 |
| पटना | 105.58 | 91.81 |
| तिरुवनंतपुरम | 107.30 | 96.18 |
जानें कैसे तय होते हैं पेट्रोल-डीजल के दाम
बता दें कि हमारे देश में पेट्रोल-डीजल की कीमतें तेल मार्केटिंग कंपनियां हर दिन करती है. तेल कंपनियां वैश्विक बाजार में कच्चे तेल की कीमतों, विदेशी मुद्रा विनिमय दर, केंद्रीय और राज्य सरकारों के टैक्स और डीलर की कमीशन को ध्यान में रखकर ईंधन की कीमतें तय करती हैं. देश के हर राज्य में टैक्स की दरें अलग होने की वजह से हर राज्य और शहर में पेट्रोल और डीजल के दाम भी अलग-अलग होते हैं.
ये भी पढ़ें: 'श्रेष्ठता पद से नहीं, आचरण से स्थापित होती है', अटल बिहारी वाजपेयी को 'सदैव अटल' पर PM मोदी ने दी श्रद्धांजलि
/newsnation/media/agency_attachments/logo-webp.webp)
Follow Us