Petrol Diesel Price Today: पेट्रोल-डीजल के नए दाम जारी, जानें आपके शहर में सस्ता या महंगा हुआ तेल?

Petrol Diesel Price Today: वैश्विक बाजार में मंगलवार को एक बार फिर से गिरावट देखने को मिली. इसके बाद देश के कई शहरों में पेट्रोल और डीजल की कीमतें बदल गईं.

Petrol Diesel Price Today: वैश्विक बाजार में मंगलवार को एक बार फिर से गिरावट देखने को मिली. इसके बाद देश के कई शहरों में पेट्रोल और डीजल की कीमतें बदल गईं.

author-image
Suhel Khan
New Update
Petrol Diesel Price Today 10 February

पेट्रोल-डीजल की ताजा कीमतें जारी Photograph: (Social Media)

Petrol Diesel Price Today: ग्लोबल मार्केट में कच्चे तेल की कीमतों में हर दिन बदलाव देखने को मिल रहा है. आज यानी मंगलवार (10 फरवरी) को वैश्विक बाजार में  क्रूड की कीमतों में मामूली गिरावट दर्ज की गई. जिसके बाद देश के कई शहरों में पेट्रोल और डीजल के दाम बदल गए. आज अंतरराष्ट्रीय बाजार में डब्ल्यूटीआई क्रूड के दाम 0.06 डॉलर यानी 0.09 प्रतिशत टूटकर 64.30 डॉलर प्रति बैरल पर आ गए. जबकि ब्रेंट क्रूड का भाव 0.02 डॉलर यानी 0.03 फीसदी गिरकर 69.02 डॉलर प्रति बैरल हो गया.

Advertisment

तेल कंपनियों ने जारी किए पेट्रोल-डीजल के दाम

इसके साथ ही देश की तेल विपरण कंपनियों ने भी पेट्रोल और डीजल की नई कीमतें जारी कर दी. बता दें कि देश में पेट्रोल-डीजल की कीमत तय करने का अधिकार तेल कंपनियों के पास है. तेल कंपनियां हर दिन अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल के दामों की समीक्षा के बाद सुबह 6 बजे ईंधन के दाम जारी करती हैं. जो उसी समय से लागू हो जाते हैं. तेल की कीमतों में केंद्रीय कर, राज्य सरकारों का टैक्स और स्थानीय कर के अलावा डीलर कमीशन शामिल होता है. जिससे ईंधन के बाद अपने मूल भाव से काफी अधिक हो जाते हैं.

देश के प्रमुख चार महानगरों में तेल का भाव

शहरपेट्रोल (₹/लीटर)डीजल (₹/लीटर)
दिल्ली94.7787.67
मुंबई103.5490.03
कोलकाता105.4592.02
चेन्नई100.9592.49

देश के अन्य शहरों में पेट्रोल-डीजल का भाव

शहरपेट्रोल (₹/लीटर)डीजल (₹/लीटर)
गुरुग्राम95.4487.90
नोएडा95.1288.29
बेंगलुरू102.9290.99
भुवनेश्वर100.9492.52
चंडीगढ़94.3082.45
हैदराबाद107.5095.70
जयपुर104.6290.12
लखनऊ94.6987.81
पटना105.5891.82
तिरुवनंतपुरम107.4896.48

ये भी पढ़ें: Gold-Silver Price Today: सोने-चांदी की कीमतों में भारी गिरावट, जानें आज आपके शहर में कितने गिरे दाम?

Petrol Diesel Price Today
Advertisment