/newsnation/media/media_files/2025/07/01/petrol-diesel-price-1-july-2025-07-01-07-54-27.jpg)
पेट्रोल-डीजल की ताजा कीमतें जारी Photograph: (File Photo)
Petrol Diesel Price Today: वैश्विक बाजार में आज (बुधवार, 21 जनवरी) को एक बार फिर से क्रूड की कीमतों में गिरावट देखने को मिली. जिसका असर भारत समेत दुनिया भर के देशों ईंधन की कीमतों में पर भी देखने को मिल रहा है. बुधवार को अंतरराष्ट्रीय बाजार में डब्ल्यूटीआई क्रूड के दाम 0.52 डॉलर यानी 0.86 प्रतिशत गिरकर 59.84 डॉलर प्रति बैरल पर आ गए.
जबकि ब्रेंट क्रूड का भाव 0.69 डॉलर यानी 1.06 प्रतिशत टूटकर 64.23 डॉलर प्रति बैरल हो गया. उसके बाद देश के कई शहरों में पेट्रोल और डीजल के दामों में मामूली बदलाव देखने को मिला. बता दें कि भारत की तेल वितरण कंपनियां हर दिन सुबह 6 बजे पेट्रोल और डीजल की ताजी कीमतें जारी करती हैं. जो तत्काल लागू हो जाती है. तेल की कीमतों में केंद्रीय और राज्य कर के साथ डीलर कमीशन शामिल होती हैं.
देश के चार प्रमुख महानगरों में ईंधन का भाव
| शहर | पेट्रोल (₹/लीटर) | डीज़ल (₹/लीटर) |
|---|---|---|
| दिल्ली | 94.77 | 87.67 |
| मुंबई | 103.54 | 90.03 |
| कोलकाता | 105.45 | 92.02 |
| चेन्नई | 100.93 | 90.03 |
अन्य शहरों में आज क्या हैं पेट्रोल-डीजल की कीमत?
| शहर | पेट्रोल (₹/लीटर) | डीज़ल (₹/लीटर) |
|---|---|---|
| नोएडा | 94.88 | 87.98 |
| गुरुग्राम | 95.44 | 87.90 |
| लखनऊ | 94.69 | 87.81 |
| पटना | 105.73 | 91.96 |
| चंडीगढ़ | 94.30 | 82.45 |
| हैदराबाद | 107.46 | 95.70 |
| भुवनेश्वर | 100.97 | 92.55 |
| बेंगलुरू | 102.96 | 90.99 |
| जयपुर | 104.91 | 90.38 |
| तिरुवनंतपुरम | 107.48 | 96.48 |
ये भी पढ़ें: Gold Price Today: पहली बार 1.55 लाख के पार हुआ सोना, चांदी की कीमतों में आज भी भारी उछाल
/newsnation/media/agency_attachments/logo-webp.webp)
Follow Us