Petrol Diesel Price: तेल कंपनियों ने अपडेट किए ईंधन के दाम, जानें अब आपके शहर में क्या है पेट्रोल-डीजल का भाव?

Petrol Diesel Price Today: ग्लोबल मार्केट में आज यानी गुरुवार को क्रूड की कीमतों में गिरावट देखने को मिली. हालांकि इससे पहले कई दिनों से कच्चे तेल के दाम हर दिन बढ़ रहे थे. इसके साथ ही देश के कई शहरों में पेट्रोल-डीजल के दाम बदल गए.

Petrol Diesel Price Today: ग्लोबल मार्केट में आज यानी गुरुवार को क्रूड की कीमतों में गिरावट देखने को मिली. हालांकि इससे पहले कई दिनों से कच्चे तेल के दाम हर दिन बढ़ रहे थे. इसके साथ ही देश के कई शहरों में पेट्रोल-डीजल के दाम बदल गए.

author-image
Suhel Khan
New Update
petrol diesel price 5 February 2026

पेट्रोल-डीजल की नई कीमतें जारी Photograph: (Freepik)

Petrol Diesel Price Today: वैश्विक बाजार में पिछले कई दिनों से क्रूड की कीमतों में जारी बढ़ोतरी का सिलसिला आज थम गया. इसके साथ ही कच्चे तेल की कीमतों में जबरदस्त गिरावट भी देखने को मिली. वहीं देश की तेल विपरण कंपनियों ने पेट्रोल और डीजल की कीमतें अपडेट कर दीं. जिसके मुताबिक, गुरुवार को कई शहरों में ईंधन के दाम में मामूली उतार-चढ़ाव दर्ज किया गया. गुरुवार यानी 5 फरवरी को डब्ल्यूटीआई क्रूड की कीमतों में 1.44 डॉलर यानी 2.21 प्रतिशत की गिरावट देखने को मिली. उसके बाद ये 63.70 डॉलर प्रति बैरल पर आ गया. जबकि ब्रेंट क्रूड का भाव 1.52 डॉलर यानी 2.19 प्रतिशत टूटकर 67.94 डॉलर प्रति बैरल हो गया.

Advertisment

तेल कंपनियों ने अपडेट की पेट्रोल-डीजल की कीमत

इसके साथ ही हर दिन की तरह आज सुबह 6 बजे तेल कंपनियों ने पेट्रोल और डीजल की कीमतें अपडेट कर दी. जो आज से ही लागू हो गईं. बता दें कि देश में पेट्रोल और डीजल की कीमतें तय करने का अधिकार तेल कंपनियों के पास है. जो वैश्विक बाजार में क्रूड की कीमतों की समीक्षा और डॉलर के मुकाबले रुपये की कीमत के आधार पर ईंधन का भाव तय करती हैं. जिसमें केंद्रीय और राज्य सरकारों का कर और स्थानीय कर के अलावा डीलर कमीशन शामिल होता है.

दिल्ली-मुंबई में पेट्रोल-डीजल का भाव

शहरपेट्रोल (₹/लीटर)डीज़ल (₹/लीटर)
दिल्ली94.7787.67
मुंबई103.5490.03
कोलकाता105.4192.02
चेन्नई100.8092.39

अन्य शहरों ईंधन की कीमतें

शहरपेट्रोल (₹/लीटर)डीज़ल (₹/लीटर)
गुरुग्राम95.2687.73
नोएडा94.9088.01
बेंगलुरू102.9290.99
भुवनेश्वर101.0392.60
चंडीगढ़94.3082.45
हैदराबाद107.5095.70
जयपुर104.7290.21
लखनऊ94.6987.81
पटना106.1192.32
तिरुवनंतपुरम107.4996.48
बरेली94.7087.82
मेरठ94.4387.49
प्रयागराज95.7188.94
भोपाल106.4091.79
शिमला95.1887.27
अहमदाबाद94.9090.57
देहरादून93.2988.13
पुणे104.4490.97
नासिक104.5591.07
पुडुचेरी96.2686.47
गंगटोक103.3590.45
आइजोल99.4588.52

ये भी पढ़ें: ट्रंप पर हमला करने वाले को अमेरिकी कोर्ट ने सुनाई आजीवन कारावास की सजा, 2024 के चुनाव से पहला बनाया था निशाना

Petrol-Diesel Price
Advertisment