/newsnation/media/media_files/2025/12/10/petrol-diesel-price-today-10-december-2025-12-10-07-01-35.jpg)
पेट्रोल-डीजल के नए दाम जारीPhotograph: (Freepik)
Petrol Diesel Price Today: वैश्विक बाजार में क्रूड की कीमतों में गिरावट जारी है. आज यानी रविवार (28 दिसंबर) को भी कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट दर्ज की गई. इस दौरान डब्ल्यूटीआई क्रूड के दाम 1.61 डॉलर यानी 2.76 प्रतिशत टूटकर 56.74 डॉलर प्रति बैरल पर आ गए. जबकि ब्रेंट क्रूड का भाव 1.60 डॉलर यानी 2.57 फीसदी की गिरावट के साथ 60.64 डॉलर प्रति बैरल हो गए. इसके साथ ही देश के कई शहरों में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में मामूली बदलाव दर्ज किया गया.
हर दिन सुबह 6 बजे जारी होते हैं तेल के दाम
बता दें कि देश के तेल वितरण कंपनियां पेट्रोल और डीजल की कीमतों में हर दिन समीक्षा करती हैं उसके बाद रोजाना सुबह 6 बजे ईंधन की नई कीमत जारी की जाती है और उसके बाद उसी दिन सुबह छह बजे से देशभर में पेट्रोल और डीजल के नए दाम लागू हो जाते हैं. बता दें कि पेट्रोल-डीजल की कीमतों में केंद्रीय कर के अलावा, स्थानीय टैक्स और डीजल कमीशन समेत कई अन्य करों को शामिल कर कीमतें तय की जाती हैं.
देश के प्रमुख शहरों में पेट्रोल-डीजल का भाव
| शहर | पेट्रोल (₹/लीटर) | डीजल (₹/लीटर) |
|---|---|---|
| नोएडा | 95.12 | 88.29 |
| गुरुग्राम | 95.65 | 88.10 |
| लखनऊ | 94.69 | 87.81 |
| पटना | 105.60 | 91.83 |
| भोपाल | 106.34 | 91.73 |
| जयपुर | 104.72 | 90.21 |
| चंडीगढ़ | 94.30 | 82.45 |
| बेंगलुरू | 102.98 | 91.04 |
| अहमदाबाद | 94.58 | 90.25 |
| पुणे | 104.51 | 91.03 |
| हैदराबाद | 107.46 | 95.70 |
दिल्ली-मुंबई समेत चारों प्रमुख महानगरों में तेल की कीमत
| शहर | पेट्रोल (₹/लीटर) | डीजल (₹/लीटर) |
|---|---|---|
| दिल्ली | 94.77 | 87.67 |
| मुंबई | 10.354 | 90.03 |
| कोलकाता | 105.41 | 92.02 |
| चेन्नई | 100.80 | 92.39 |
ये भी पढ़ें: Gold Price Today: चांदी की कीमतों ने बनाया नया रिकॉर्ड, एक ही दिन में 17 हजार रुपये बढ़े दाम, सोना भी हुआ महंगा
/newsnation/media/agency_attachments/logo-webp.webp)
Follow Us