/newsnation/media/media_files/2025/04/08/6IYkl5E4m21K9AaPCrRy.jpg)
पेट्रोल-डीजल की नई कीमतें जारी Photograph: (Freepik)
Petrol Diesel Price Today: वैश्विक बाजार में क्रूड की कीमतों में लगातार गिरावट देखने को मिल रही है. जिसके चलते देश के कई शहरों में हर दिन पेट्रोल और डीजल के दाम में मामूली गिरावट देखी जा रही है. आज यानी बुधवार (31 दिसंबर) को भी अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल के दाम कम हो गए. इस दौरान डब्ल्यूटीआई क्रूड के दाम 0.07 डॉलर यानी 0.12 प्रतिशत टूटकर 57.88 डॉलर प्रति बैरल पर आ गए.
जबकि ब्रेंट क्रूड का भाव 0.08 डॉलर यानी 0.13 फीसदी गिरकर 61.25 डॉलर प्रति बैरल हो गए. इसके बाद देश के कई शहरों में पेट्रोल और डीजल के दाम बदल गए. बता दें कि देश की तेल वितरण कंपनियां रोजाना ईंधन के दामों की समीक्षा करने के बाद सुबह 6 बजे तेल की कीमतें जारी करती हैं. जो उसी समय से देशभर में लागू हो जाती हैं.
जानें आज कहां क्या है तेल की कीमत
| शहर | पेट्रोल (₹/लीटर) | डीज़ल (₹/लीटर) |
|---|---|---|
| बेंगलुरु | 102.92 | 90.99 |
| गुरुग्राम | 95.65 | 88.10 |
| तिरुवनंतपुरम | 107.48 | 96.48 |
| पटना | 105.48 | 91.49 |
| हैदराबाद | 107.46 | 95.70 |
| जयपुर | 104.62 | 90.12 |
| भुवनेश्वर | 101.11 | 92.69 |
| लखनऊ | 94.73 | 87.86 |
| नोएडा | 94.90 | 88.01 |
| चंडीगढ़ | 94.30 | 82.45 |
चारों प्रमुख महानगरों में पेट्रोल-डीजल का भाव
| शहर | पेट्रोल (₹/लीटर) | डीज़ल (₹/लीटर) |
|---|---|---|
| दिल्ली | 94.77 | 8.67 |
| मुंबई | 103.50 | 90.03 |
| कोलकाता | 105.41 | 92.02 |
| चेन्नई | 100.90 | 92.49 |
ये भी पढ़ें: Gold Price Today: नए साल से पहले महंगा हुआ सोना, चांदी की कीमतों में आया 10,000 रुपये का उछाल
/newsnation/media/agency_attachments/logo-webp.webp)
Follow Us