/newsnation/media/media_files/scCMpNLxbaPYlGmz4z1b.jpg)
पेट्रोल-डीजल की ताजा कीमतें जारी Photograph: (Freepik)
Petrol Diesel Price Today: वैश्विक बाजार में क्रूड के गिरते दामों पर आज ब्रेक लग गया. इसके साथ ही कच्चे तेल की कीमतों में आज यानी गुरुवार को मामूली उछाल दर्ज किया गया. गुरुवार (8 जनवरी, 2026) को डब्ल्यूटीआई क्रूड के दाम 0.36 डॉलर यानी 0.64 प्रतिशत चढ़कर 56.35 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गए. जबकि ब्रेंट क्रूड का भाव 0.37 डॉलर यानी 0.62 फीसदी उछाल के साथ 60.33 डॉलर प्रति बैरल हो गए. बता दें कि इससे पहले पिछले कुछ दिनों से कच्चे तेल की कीमतों में लगातार गिरावट देखने को मिल रही थी. जिसके चलते क्रूड का भाव 60 डॉलर प्रति बैरल से भी नीचे आ गया.
तेल कंपनियों ने जारी किए पेट्रोल-डीजल के नए दाम
बता दें कि पेट्रोल-डीजल की कीमतें तय करने की जिम्मेदारी देश की तेल विपरण कंपनियों के हाथ में है. ऑयल मार्केटिंग कंपनियां वैश्विक बाजार में कच्चे तेल की कीमतों, डॉलर-रुपये के विनिमय दर, केंद्र और राज्य सरकार के टैक्स, रिफाइनिंग खर्च, ट्रांसपोर्टेशन और डीलर कमीशन के आधार पर तय करती है और उसके बाद हर दिन सुबह 6 बजे पेट्रोल-डीजल की कीमतें जारी करती हैं. जो उसी समय से लागू हो जाती हैं.
देश के चारों प्रमुख महानगरों में पेट्रोल-डीजल का भाव
| शहर | पेट्रोल (₹/लीटर) | डीजल (₹/लीटर) |
|---|---|---|
| दिल्ली | 94.77 | 87.67 |
| मुंबई | 103.54 | 90.03 |
| कोलकाता | 105.45 | 92.02 |
| चेन्नई | 100.80 | 92.39 |
अन्य शहरों में पेट्रोल-डीजल का भाव
| शहर | पेट्रोल (₹/लीटर) | डीजल (₹/लीटर) |
|---|---|---|
| नोएडा | 94.88 | 87.98 |
| गुरुग्राम | 95.44 | 87.90 |
| लखनऊ | 94.57 | 87.67 |
| पटना | 105.73 | 91.96 |
| मेरठ | 94.43 | 87.49 |
| मुरादाबाद | 95.33 | 88.49 |
| बरेली | 94.86 | 88.00 |
| जयपुर | 104.72 | 90.21 |
| हैदराबाद | 107.46 | 95.70 |
| अहमदाबाद | 94.44 | 90.11 |
| चंडीगढ़ | 94.30 | 82.45 |
| भुवनेश्वर | 100.94 | 92.52 |
| बेंगलुरू | 102.96 | 90.99 |
| तिरुवनंतपुरम | 107.48 | 96.48 |
| आगरा | 94.38 | 87.40 |
| देहरादून | 93.69 | 88.64 |
| श्रीनगर | 100.70 | 86.88 |
| शिमला | 95.17 | 87.31 |
| गुवाहाटी | 98.23 | 89.46 |
| शिलांग | 96.20 | 87.47 |
| सिक्किम | 103.35 | 90.45 |
ये भी पढ़ें: Gold Price Today: सोने की कीमतों में आई गिरावट, सस्ती हुई चांदी, जानें अब कहां क्या है दाम
/newsnation/media/agency_attachments/logo-webp.webp)
Follow Us