Petrol Diesel Price 5 Sep 2020: डीजल के दाम में गिरावट, जानिए आज क्या है रेट

Petrol Diesel Price 5 Sep 2020: ऑयल मार्केटिंग कंपनियों (OMC) ने शनिवार को डीजल के दाम 13 पैसे प्रति लीटर तक कर दिए हैं. पेट्रोल की कीमतों को स्थिर रखा गया है.

author-image
Dhirendra Kumar
New Update
Petrol Diesel Rate

Petrol Diesel Price 5 Sep 2020( Photo Credit : फाइल फोटो)

Petrol Diesel Price 5 Sep 2020: एक दिन के ब्रेक के बाद आज यानि शनिवार को डीजल (Diesel Price Today) की कीमतों में फिर गिरावट देखी जा रही है. ऑयल मार्केटिंग कंपनियों (OMC) ने शनिवार को डीजल के दाम 13 पैसे प्रति लीटर तक कर दिए हैं. पेट्रोल (Latest Petrol Rate) की कीमतों को स्थिर रखा गया है. बता दें कि गुरुवार को डीजल की कीमतें करीब छह महीने में पहली बार कम हुई थीं. शनिवार को दिल्ली, मुंबई, कोलकाता और चेन्नई में डीजल 13 पैसे प्रति लीटर सस्ता हो गया है.

Advertisment

यह भी पढ़ें:  दुनिया की सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था अमेरिका के ऊपर मंडरा रहा है ये भयानक खतरा

5 सितंबर को आपके शहर में पेट्रोल और डीजल के रेट

शहर का नाम  पेट्रोल रुपये /लीटर      डीजल रुपये /लीटर
दिल्ली   82.08   73.27 
मुंबई   88.73      79.81 
कोलकाता      83.57 76.77
चेन्नई  85.04      78.58  
नोएडा   82.36  73.59  
लखनऊ 82.26  73.49
चंडीगढ़    78.96  72.93  
पटना  84.64     78.47   
रांची   81.52   77.48
बेंगलरु       84.75  77.58   

कच्चे तेल की कीमतों में कमजोरी

शुक्रवार को MCX पर कच्चा तेल सितंबर वायदा 127 रुपये की गिरावट के साथ 2,917 रुपये के स्तर पर बंद हुआ था. शुक्रवार को डब्ल्यूटीआई क्रूड (WTI Crude) और ब्रेंट क्रूड (Brent) में भी लाल निशान में कारोबार हुआ. WTI Crude और ब्रेंट क्रूड में क्रमश: 39.50 डॉलर प्रति बैरल के ऊपर और 42.50 डॉलर प्रति बैरल के स्तर पर कारोबार हुआ.

दिल्ली, मुंबई और चेन्नई समेत देश के बड़े शहरों के सोने-चांदी के आज के रेट जानने के लिए यहां क्लिक करें

रोजाना तय होते हैं पेट्रोल-डीजल (Petrol-Diesel) के रेट
ऑयल मार्केटिंग कंपनियां (OMC) कीमतों की समीक्षा के बाद प्रतिदिन पेट्रोल (Petrol Rate) और डीजल के रेट (Diesel Rate) तय करती हैं. इंडियन ऑयल (Indian Oil), भारत पेट्रोलियम (Bharat Petrolium) और हिंदुस्तान पेट्रोलियम (Hindustan Petrolium) रोजाना सुबह 6 बजे पेट्रोल और डीजल (diesel) की दरों में संशोधन कर जारी करती हैं. पेट्रोल और डीजल की कीमतों में एक्साइज ड्यूटी, डीलर का कमीशन और अन्य चीजों को जोड़ने के बाद तेल का दाम दोगुना तक बढ़ जाता है.

यह भी पढ़ें: IMF ने भारतीय अर्थव्यवस्था को लेकर जारी किया बेहद डराने वाला अनुमान 

SMS से भी पता कर सकते हैं पेट्रोल-डीजल (Petrol Diesel) के भाव
कोई भी व्यक्ति अपने शहर के पेट्रोल-डीजल के दाम रोजाना SMS के जरिए भी पता कर सकता है. इंडियन ऑयल (IOC) के उपभोक्ता RSP<डीलर कोड> लिखकर 9224992249 नंबर पर और बीपीसीएल (BPCL) उपभोक्ता RSP<डीलर कोड> लिखकर 9223112222 नंबर पर भेज सकते हैं. एचपीसीएल (HPCL) के उपभोक्ता HPPRICE<डीलर कोड> लिखकर 9222201122 नंबर पर भेजा जा सकता है.

Petrol-Diesel Price पेट्रोल रेट टुडे पेट्रोल डीजल प्राइस टुडे लेटेस्ट पेट्रोल डीजल न्यूज पेट्रोल डीजल रेट टुडे Latest Petrol Diesel News Petrol Diesel Rate Today Petrol Diesel News petrol diesel rate Petrol Diesel Price Today Petrol Rate Today
      
Advertisment