Petrol Diesel Rate Today 19 Sep 2020: डीजल की कीमतों में लगातार तीसरे दिन कटौती, यहां जानें आज के ताजा रेट
Petrol Diesel Rate Today 19 Sep 2020: ऑयल मार्केटिंग कंपनियों (OMC) ने शनिवार को दिल्ली और कोलकाता में डीजल के दाम में 20 पैसे प्रति लीटर की कटौती की है.
नई दिल्ली:
Petrol Diesel Rate Today 19 Sep 2020: डीजल (Diesel Price Today) के दाम में लगातार तीसरे दिन गिरावट दर्ज की जा रही है. हालांकि पेट्रोल की कीमतों में आज किसी भी तरह का कोई बदलाव नहीं हुआ है. ऑयल मार्केटिंग कंपनियों (OMC) ने शनिवार को दिल्ली और कोलकाता में डीजल के दाम में 20 पैसे प्रति लीटर की कटौती की है. वहीं दूसरी ओर मुंबई और चेन्नई में डीजल क्रमश: 21 पैसे प्रति लीटर और 19 पैसे प्रति लीटर सस्ता हो गया है. बता दें कि पिछले तीन दिन में देश की राजधानी दिल्ली में पेट्रोल 41 पैसे प्रति लीटर सस्ता हो चुका है, जबकि डीजल के दाम में 74 पैसे प्रति लीटर की कटौती की गई है.
यह भी पढ़ें: लखपति बना देगा यह बिजनेस, महज 25 हजार रुपये करना होगा निवेश
19 सितंबर को आपके शहर में पेट्रोल और डीजल के रेट
शहर का नाम | पेट्रोल रुपये /लीटर | डीजल रुपये /लीटर |
दिल्ली | 81.14 | 71.82 |
मुंबई | 87.82 | 78.27 |
कोलकाता | 82.67 | 75.32 |
चेन्नई | 84.21 | 77.21 |
नोएडा | 81.64 | 72.13 |
लखनऊ | 81.54 | 72.05 |
चंडीगढ़ | 78.06 | 71.48 |
पटना | 83.79 | 77.23 |
रांची | 80.79 | 75.96 |
बेंगलरु | 83.78 | 76.04 |
कच्चे तेल में सीमित दायरे में कारोबार
शुक्रवार को MCX पर कच्चा तेल सितंबर वायदा 20 रुपये की नरमी के साथ 3,004 रुपये के स्तर पर बंद हुआ था. शुक्रवार को डब्ल्यूटीआई क्रूड (WTI Crude) और ब्रेंट क्रूड (Brent) में क्रमश: 41 डॉलर प्रति बैरल और 43 डॉलर प्रति बैरल के करीब कारोबार किया गया.
रोजाना तय होते हैं पेट्रोल-डीजल (Petrol-Diesel) के भाव
ऑयल मार्केटिंग कंपनियां (OMC) कीमतों की समीक्षा के बाद प्रतिदिन पेट्रोल (Petrol Rate) और डीजल के रेट (Diesel Rate) तय करती हैं. इंडियन ऑयल (Indian Oil), भारत पेट्रोलियम (Bharat Petrolium) और हिंदुस्तान पेट्रोलियम (Hindustan Petrolium) रोजाना सुबह 6 बजे पेट्रोल और डीजल (diesel) की दरों में संशोधन कर जारी करती हैं. पेट्रोल और डीजल की कीमतों में एक्साइज ड्यूटी, डीलर का कमीशन और अन्य चीजों को जोड़ने के बाद तेल का दाम दोगुना तक बढ़ जाता है.
यह भी पढ़ें: कोरोना काल में चली गई नौकरी, कोई बात नहीं, मोदी सरकार की इस योजना में मिलेगी सैलरी
SMS से भी पता कर सकते हैं पेट्रोल-डीजल (Petrol Diesel) के रेट
कोई भी व्यक्ति अपने शहर के पेट्रोल-डीजल के दाम रोजाना SMS के जरिए भी पता कर सकता है. इंडियन ऑयल (IOC) के उपभोक्ता RSP<डीलर कोड> लिखकर 9224992249 नंबर पर और बीपीसीएल (BPCL) उपभोक्ता RSP<डीलर कोड> लिखकर 9223112222 नंबर पर भेज सकते हैं. एचपीसीएल (HPCL) के उपभोक्ता HPPRICE<डीलर कोड> लिखकर 9222201122 नंबर पर भेज सकते हैं.
वीडियो
IPL 2024
मनोरंजन
धर्म-कर्म
-
Hanuman Jayanti 2024: दिल्ली के प्राचीन हनुमान मंदिर में आज लगी है जबरदस्त भीड़, जानें इसका इतिहास
-
Jyotish Upay: आधी रात में भूत-प्रेत के डर से बचने के लिए मंत्र और उपाय
-
Hanuman Jayanti 2024 Wishes: आज हनुमान जयंती की पूजा के ये हैं 3 शुभ मुहूर्त, इन शुभ संदेशों के साथ करें सबको विश
-
Maa Laxmi Upay: देवी लक्ष्मी की चैत्र पूर्णिमा की रात करें ये उपाय, पाएं धन-वैभव और समृद्धि