Petrol Diesel Price 7 Sep 2020: डीजल की कीमतों में गिरावट, यहां चेक करें शहरों में तेल के दाम
Petrol Diesel Price 7 Sep 2020: ऑयल मार्केटिंग कंपनियों (OMC) ने सोमवार को डीजल के दाम 12 पैसे प्रति लीटर तक कम कर दिए हैं. हालांकि पेट्रोल के दाम आज भी स्थिर हैं.
नई दिल्ली:
Petrol Diesel Price 7 Sep 2020: एक दिन की स्थिरता के बाद आज यानि सोमवार को एक बार फिर डीजल (Diesel Price Today) की कीमतों में गिरावट दर्ज की जा रही है. ऑयल मार्केटिंग कंपनियों (OMC) ने सोमवार को डीजल के दाम 12 पैसे प्रति लीटर तक कम कर दिए हैं. हालांकि पेट्रोल (Latest Petrol Rate) के दाम आज भी स्थिर हैं. आज दिल्ली और कोलकाता में डीजल 11 पैसे प्रति लीटर सस्ता हो गया है. वहीं मुंबई और चेन्नई में डीजल के रेट में क्रमश: 12 पैसे प्रति लीटर और 10 पैसे प्रति लीटर की कमी की गई है.
यह भी पढ़ें: एयरटेल का बड़ा धमाका, असीमित’ ब्रॉडबैंड प्लान पेश किया, शुरुआत 499 रुपये से
7 सितंबर को आपके शहर में पेट्रोल और डीजल के रेट
शहर का नाम | पेट्रोल रुपये /लीटर | डीजल रुपये /लीटर |
दिल्ली | 82.08 | 73.16 |
मुंबई | 88.73 | 79.69 |
कोलकाता | 83.57 | 76.66 |
चेन्नई | 85.04 | 78.48 |
नोएडा | 82.36 | 73.47 |
लखनऊ | 82.26 | 73.37 |
चंडीगढ़ | 78.96 | 72.82 |
पटना | 84.64 | 78.38 |
रांची | 81.52 | 77.36 |
बेंगलरु | 84.75 | 77.46 |
यह भी पढ़ें: आंध्र प्रदेश में बेहद आसान है कारोबार करना, दूसरे नंबर पर UP
कच्चा तेल लुढ़का
सोमवार को डब्ल्यूटीआई क्रूड (WTI Crude) और ब्रेंट क्रूड (Brent) में 1 फीसदी से ज्यादा की गिरावट के साथ कारोबार हो रहा है. WTI Crude और ब्रेंट क्रूड में क्रमश: 39.50 डॉलर प्रति बैरल के नीचे और 42.50 डॉलर प्रति बैरल के नीचे कारोबार हो रहा है. शुक्रवार को MCX पर कच्चा तेल सितंबर वायदा 127 रुपये की गिरावट के साथ 2,917 रुपये के स्तर पर बंद हुआ था.
रोजाना तय होते हैं पेट्रोल-डीजल (Petrol-Diesel) के दाम
ऑयल मार्केटिंग कंपनियां (OMC) कीमतों की समीक्षा के बाद प्रतिदिन पेट्रोल (Petrol Rate) और डीजल के रेट (Diesel Rate) तय करती हैं. इंडियन ऑयल (Indian Oil), भारत पेट्रोलियम (Bharat Petrolium) और हिंदुस्तान पेट्रोलियम (Hindustan Petrolium) रोजाना सुबह 6 बजे पेट्रोल और डीजल (diesel) की दरों में संशोधन कर जारी करती हैं. पेट्रोल और डीजल की कीमतों में एक्साइज ड्यूटी, डीलर का कमीशन और अन्य चीजों को जोड़ने के बाद तेल का दाम दोगुना तक बढ़ जाता है.
यह भी पढ़ें: धान के रकबे में उछाल, खरीफ फसलों की बुवाई 1,095 लाख हेक्टेयर के पार
SMS से भी पता कर सकते हैं पेट्रोल-डीजल (Petrol Diesel) के रेट
कोई भी व्यक्ति अपने शहर के पेट्रोल-डीजल के दाम रोजाना SMS के जरिए भी पता कर सकता है. इंडियन ऑयल (IOC) के उपभोक्ता RSP<डीलर कोड> लिखकर 9224992249 नंबर पर और बीपीसीएल (BPCL) उपभोक्ता RSP<डीलर कोड> लिखकर 9223112222 नंबर पर भेज सकते हैं. एचपीसीएल (HPCL) के उपभोक्ता HPPRICE<डीलर कोड> लिखकर 9222201122 नंबर पर भेजा जा सकता है.
Don't Miss
वीडियो
IPL 2024
मनोरंजन
-
Kajol Workout Routine: 49 की उर्म में ऐसे इतनी फिट रहती हैं काजोल, शेयर किया अपना जिम रुटीन
-
Viral Photos: निसा देवगन के साथ पार्टी करते दिखे अक्षय कुमार के बेटे आरव, साथ तस्वीरें हुईं वायरल
-
Moushumi Chatterjee Birthday: आखिर क्यों करियर से पहले मौसमी चटर्जी ने लिया शादी करने का फैसला? 15 साल की उम्र में बनी बालिका वधु
धर्म-कर्म
-
Vikat Sanakashti Chaturthi 2024: विकट संकष्टी चतुर्थी व्रत कब? बस इस मूहूर्त में करें गणेश जी की पूजा, जानें डेट
-
Shukra Gochar 2024: शुक्र ने किया मेष राशि में गोचर, यहां जानें किस राशि वालों पर पड़ेगा क्या प्रभाव
-
Buddha Purnima 2024: कब है बुद्ध पूर्णिमा, वैशाख मास में कैसे मनाया जाएगा ये उत्सव
-
Shani Shash Rajyog 2024: 30 साल बाद आज शनि बना रहे हैं शश राजयोग, इन 3 राशियों की खुलेगी लॉटरी