/newsnation/media/media_files/2026/02/01/union-budget-2026-nirmala-sitharaman-know-her-longest-speech-record-2026-02-01-12-53-16.jpg)
Photograph: (Zee Business)
Nirmala Sitharaman speech Record:केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण आज लगातार नौवीं बार लोकसभा में बजट पेश कर रही हैं. वित्त मंत्री ने अपने पहले बजट भाषण से लेकर अब तक कई रिकॉर्ड बनाए हैं. खास बात ये है कि उनके पास सबसे लंबे बजट भाषण का रिकॉर्ड है. साल 2019 में वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने 2 घंटे 17 मिनट तक भाषण दिया था कर फिर साल 2020 में इस रिकॉर्ड को तोड़ते हुए 2 घंटे 42 मिनट का बजट भाषण किया. इससे पहले सबसे लंबा भाषण साल 2003 में वित्त मंत्री जसवंत सिंह ने 2 घंटे 13 मिनट का दिया था. इस तरह निर्मला सीतारमण ने लगातार अपने ही रिकॉर्ड को पीछे छोड़ते हुए इतिहास रचा है.
#WATCH | #UnionBudget2026 | Union FM Nirmala Sitharaman says, "Keeping Aatmanirbharta as a lodestar, we have built domestic manufacturing capacity, energy security and reduced critical import dependencies. Simultaneously, we have ensured that citizens benefit from every action of… pic.twitter.com/jWASNzkVWo
— ANI (@ANI) February 1, 2026
साल 2026 में इतने मिनट का रहा बजट
हर साल निर्मला सीतारमण के बजट भाषण का समय अलग रहा है. साल 2021 में निर्मला सीतारमण ने बिना पेपर के 1 घंटे 40 मिनट तक भाषण दिया जबकि 2022 में ये 92 मिनट का था. साल 2023 में निर्मला सीतारमण का भाषण 87 मिनट का रहा. चुनाव के कारण साल 2024 में अंतरिम बजट पेश किया गया. जिसमें उनका ने 1 घंटे 25 मिनट का भाषण दिया. साल 2025 में निर्मला सीतारमण का भाषण 77 मिनट और साल 2026 में 1 घंटे 24 मिनट का रहा. इस तरह हर साल निर्मला सीतारमण का भाषण ने लोगों का ध्यान खींचा और बजट पेश करने का ये सिलसिला अब तक लगातार चला आ रहा है. आपको बता दें, इतिहास में सबसे छोटे बजट भाषण का रिकॉर्ड हीरूभाई एम. पटेल के पास है. उन्होंने साल 1977 में सिर्फ 800 शब्दों का भाषण दिया जो 10 मिनट से भी कम समय में खत्म हो गया था.
/newsnation/media/agency_attachments/logo-webp.webp)
Follow Us