/newsnation/media/media_files/2026/02/01/union-budget-2026-2026-02-01-11-57-23.jpg)
Union Budget 2026
Union Budget 2026: केंद्रीय बजट 2026 में सरकार ने बेटियों की उच्च शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए एक अहम और दूरगामी फैसला लिया है. बजट में ये घोषणा की गई है कि देश के प्रत्येक जिले में गर्ल्स हॉस्टल का निर्माण किया जाएगा, जिससे दूर-दराज और ग्रामीण इलाकों की छात्राओं को पढ़ाई के लिए सुरक्षित और सुविधाजनक आवास मिल सकेगा.
छात्राओं को मिलेगी सुरक्षित और सस्ती आवास सुविधा
सरकार का मानना है कि उच्च शिक्षा में लड़कियों की भागीदारी बढ़ाने में सबसे बड़ी बाधाओं में से एक रहने की सुरक्षित व्यवस्था का अभाव है. नए गर्ल्स हॉस्टल न केवल सुरक्षा मानकों के अनुरूप होंगे, बल्कि इनमें छात्राओं की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए आधुनिक सुविधाएं भी उपलब्ध कराई जाएंगी.
ग्रामीण और पिछड़े इलाकों की बेटियों को होगा फायदा
इस योजना से खास तौर पर ग्रामीण, आदिवासी और पिछड़े जिलों की छात्राओं को लाभ मिलने की उम्मीद है, जो बेहतर शिक्षा के लिए शहरों का रुख तो करती हैं, लेकिन हॉस्टल सुविधा न होने के कारण पढ़ाई बीच में छोड़ने को मजबूर हो जाती हैं. सरकार का कहना है कि इस कदम से कॉलेज और विश्वविद्यालयों में लड़कियों का नामांकन बढ़ेगा, ड्रॉपआउट दर में कमी आएगी और बेटियों को आत्मनिर्भर बनने का अवसर मिलेगा. यह पहल महिला सशक्तिकरण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है.
चरणबद्ध तरीके से होगा निर्माण
बजट दस्तावेज के अनुसार, गर्ल्स हॉस्टल का निर्माण चरणबद्ध तरीके से किया जाएगा. इसके लिए केंद्र सरकार राज्य सरकारों के साथ मिलकर काम करेगी, ताकि योजना को समयबद्ध और प्रभावी ढंग से जमीन पर उतारा जा सके. इसके साथ ही प्रस्तावित हॉस्टलों में सीसीटीवी निगरानी, महिला वार्डन, स्वास्थ्य सुविधाएं और डिजिटल एक्सेस जैसी व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जाएंगी, ताकि छात्राओं को सुरक्षित और अनुकूल वातावरण मिल सके.
/newsnation/media/agency_attachments/logo-webp.webp)
Follow Us