Union Budget 2026: सेमीकंडक्टर मिशन 2.0 का किया ऐलान, वित्त मंत्री ने कहा- तकनीक और कुशल कार्यबल विकसित करने पर रहेगा जोर

Union Budget 2026: बजट 2026 में सेमीकंडक्टर मिशन 2.0 के ऐलान के साथ वि​त्त मंत्री ने बड़े सेक्टर को बढ़ावा दिया है. वैश्विक स्तर पर भारत को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में अहम कदम माना जा रहा है.

Union Budget 2026: बजट 2026 में सेमीकंडक्टर मिशन 2.0 के ऐलान के साथ वि​त्त मंत्री ने बड़े सेक्टर को बढ़ावा दिया है. वैश्विक स्तर पर भारत को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में अहम कदम माना जा रहा है.

author-image
Mohit Saxena
New Update
Nirmala Sitharaman Budget 2026

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण Photograph: (Sansad TV)

Union Budget 2026: केंद्रीय बजट 2026-27 पेश करते हुए वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने रविवार को सेमीकंडक्टर मिशन 2.0 का ऐलान किया. केंद्रीय वित्त मंत्री ने कहा, "...हम इंडिया सेमीकंडक्टर मिशन 2.0 शुरू करेंगे और साथ ही तकनीक और कुशल कार्यबल विकसित करने के लिए उद्योग-नेतृत्व वाले अनुसंधान और प्रशिक्षण केंद्रों पर भी ध्यान केंद्रित करेंगे."

Advertisment

सप्लाई चेन को मजबूत करने पर खास ध्यान

यह भारत के सेमीकंडक्टर क्षेत्र को मजबूत करने और वैश्विक स्तर पर आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में अहम कदम माना जा रहा है. इंडिया सेमीकंडक्टर मिशन 1.0 के सफल परिणामों को देखते हुए ISM 2.0 शुरू किया गया है. इससे सेमीकंडक्टर उपकरणों और सामग्रियों का उत्पादन, फुल स्टैक डिजाइन, भारतीय आईपी (Intellectual Property) का विकास और सप्लाई चेन को मजबूत करने पर खास ध्यान दिया जाएगा. 

40,000 करोड़ की बढ़ी हुई राशि को किया आवंटित

उद्योग-नेतृत्व वाले अनुसंधान और प्रशिक्षण केंद्रों (industry-led research and training centres) पर खास जोर दिया जाएगा, ताकि तकनीकी विकास और कुशल कार्यबल को तैयार किया जा सके.मिशन के लिए 40,000 करोड़ की बढ़ी हुई राशि को आवंटित किया गया है. ये सेमीकंडक्टर मिशन की मौजूदा गति को बनाए रखने को लेकर है. खनिज-समृद्ध राज्यों, जैसे ओडिशा, केरल, आंध्र प्रदेश और तमिलनाडु को समर्थन दिया जाएगा. ये सेमीकंडक्टर और संबंधित क्षेत्रों में अहम भूमिका को निभा सकते हैं. इसके साथ राज्यों को चैलेंज रूट के माध्यम से तीन समर्पित केमिकल पार्क स्थापित करने में सहायता मिलेगी. इससे घरेलू विनिर्माण (Manufacturing) क्षमताओं को बढ़ावा मिलेगा.

उद्योग के लिए प्रतिभाओं का एक स्रोत तैयार करना है

इससे पहले, इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय (MeitY) ने देशभर के 500 विश्वविद्यालयों में कृत्रिम बुद्धिमत्ता प्रशिक्षण के विस्तार को लेकर एक नई योजना का ऐलान किया था. इस पहल का लक्ष्य छात्रों को विशेष पाठ्यक्रम और प्रशिक्षण के अवसर को प्रदान करके उद्योग के लिए प्रतिभाओं का एक स्रोत तैयार करना है. यह कार्यक्रम सेमीकंडक्टर क्षेत्र में अपनाए जा रहे मॉडल पर आधारित होगा. यहां पर 315 विश्वविद्यालयों के छात्र पहले  से ही चिप्स डिजाइन कर रहे हैं.

ये भी पढ़ें: Budget 2026 : बजट 2026 में टैक्सपेयर्स को बड़ी राहत! रिवाइज्ड ITR फाइल करने की डेडलाइन बढ़ी, नाममात्र फीस पर एक्स्ट्रा टाइम

Union Budget 2026
Advertisment