/newsnation/media/media_files/2026/02/01/nirmala-sitharaman-union-budget-2026-2026-02-01-11-51-22.jpg)
बजट 2026 Photograph: (Sansad Tv)
#UnionBudget2026 | Union FM Nirmala Sitharaman says, "I propose to set up a High-Powered ‘Education to Employment and Enterprise’ Standing Committee to recommend measures that focus on the Services Sector as a core driver of Viksit Bharat. This will make us a global leader in… pic.twitter.com/0DWJ7IhqOF
— ANI (@ANI) February 1, 2026
केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण आज बजट पेश करते हुए एक बड़ा ऐलान किया है. भारत को दुनिया का 'सर्विस हब' बनाने की दिशा में केंद्र सरकार ने एक बड़ा कदम उठाया है. केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने 'शिक्षा से रोजगार और उद्यम' (Education to Employment and Enterprise) नामक एक उच्च-स्तरीय स्थायी समिति के गठन का प्रस्ताव रखा है.
इस पहल के पीछे सरकार का विजन बेहद स्पष्ट है. सेवा क्षेत्र (Services Sector) को विकसित भारत के मुख्य इंजन के रूप में स्थापित करना. वर्तमान में भारत का सेवा क्षेत्र तेजी से बढ़ रहा है, लेकिन लक्ष्य इसे 2047 तक 10% वैश्विक हिस्सेदारी के साथ दुनिया में शीर्ष पर पहुंचाना है.
समिति की मुख्य प्राथमिकताएं
विकास और निर्यात: समिति उन क्षेत्रों की पहचान करेगी जहां विकास, रोजगार सृजन और सेवाओं के निर्यात की सबसे अधिक संभावनाएं हैं.
AI और उभरती तकनीक: समिति यह आकलन करेगी कि आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) और अन्य नई तकनीकें नौकरियों के बाजार को कैसे प्रभावित कर रही हैं.
कौशल विकास: नई तकनीक के दौर में युवाओं को किन स्किल सेट्स की जरूरत होगी, इसके लिए समिति ठोस उपायों और सुधारों का सुझाव देगी.
यह कदम न केवल बेरोजगारी की चुनौतियों से निपटने में मदद करेगा, बल्कि शिक्षा प्रणाली और उद्योग की जरूरतों के बीच की दूरी को भी कम करेगा, जिससे भारतीय युवा वैश्विक स्तर पर प्रतिस्पर्धी बन सकेंगे.
#UnionBudget2026 | Union FM Nirmala Sitharaman says, "I propose to set up a High-Powered ‘Education to Employment and Enterprise’ Standing Committee to recommend measures that focus on the Services Sector as a core driver of Viksit Bharat. This will make us a global leader in… pic.twitter.com/0DWJ7IhqOF
— ANI (@ANI) February 1, 2026
/newsnation/media/agency_attachments/logo-webp.webp)
Follow Us